{"_id":"662651f5695921065004dc54","slug":"trainees-took-training-in-disaster-management-kullu-news-c-89-1-ssml1012-121243-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: प्रशिक्षुओं ने लिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: प्रशिक्षुओं ने लिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण
विज्ञापन
मनाली के ब्यास कुंड में बर्फ के बीच रेस्क्यू व बचाव का प्रशिक्षण लेते प्रशिक्षु।
कुल्लू। मनाली के विभिन्न जगहों पर चलाया गया 14 दिवसीय आपदा खोज एवं बचाव शिविर का समापन हो गया है। सोमवार को पर्वतारोहण संस्थान मनाली में प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ। संस्थान के प्रशिक्षण अधिकारी लुदर सेन ने बतौर मुख्यातिथि प्रशिक्षुओं का हौसला बढ़ाया।
9 से 22 अप्रैल तक आयोजित शिविर में जिलेभर के 25 आपदा मित्र प्रशिक्षुओं को पहाड़ी और बर्फ में फंसे लोगों को रेस्क्यू करने के तरीके बताए। शुरुआत में युवाओं को पर्वतारोहण संस्थान अलेउ के साथ सटी पहाड़ी पर चढ़ना और उतरना सिखाया। अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल के धुंधी के सामने ब्यास कुंड ग्लेशियर में भी प्रशिक्षण लिया।
इस दौरान पर्वतारोहण संस्थान मनाली के प्रशिक्षण अधिकारी लुदर सेन ने कहा कि 14 दिन में जो सीखा है, उसका लाभ वह अपने क्षेत्र में इस तरह की आपदा होने पर उठा सकते हैं। युवाओं को यह प्रशिक्षण पर्वतारोहण संस्थान मनाली के प्रशिक्षक एवं शिविर के प्रभारी देश राज, भाग सिंह तथा भुवनेश्वर सिंह ने दिया। संवाद