{"_id":"667404e71e4c61098c070efb","slug":"trainees-learned-the-benefits-of-yoga-kullu-news-c-89-1-ssml1015-125106-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: प्रशिक्षुओं ने जाने योग के फायदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: प्रशिक्षुओं ने जाने योग के फायदे
विज्ञापन
डाइट कुल्लू में प्रशिक्षुओं के मध्य करवाईं प्रतियोगिताएं
.................
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) कुल्लू में प्रशिक्षुओं को आयुर्वेद और योग के फायदे बताए। योग स्वयं एवं समाज के लिए थीम पर डाइट में कार्यक्रम का आयोजन किया।
यह कार्यक्रम नेहरु युवा केंद्र और डाइट के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। इसमें प्रशिक्षुओं के मध्य उपरोक्त थीम पर नारा लेखन, चित्रकला और निबंध लेखन स्पर्धाएं करवाई गईं। इनमें 20 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। स्पर्धाओं का परिणाम 21 जून को घोषित किया जाएगा। डाइट के प्रधानाचार्य सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि प्रशिक्षु शिक्षकों को विभिन्न तरह के कार्यक्रमों में जोड़कर संपूर्ण सहयोग एवं मार्गदर्शन किया जा रहा है।
नेहरु युवा केंद्र के उपनिदेशक डॉ. लाल सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व जिले के शिक्षण संस्थानों और विद्यालयों में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान शारीरिक अध्यापिका शीला शर्मा, उपप्रधानाचार्य डाइट डॉ. अमित मेहता, प्रवक्ता श्याम लाल हांडा अजय कंबोज, विवेक चौधरी, जीत राणा, जितेंद्र शर्मा और शमशेर ठाकुर उपस्थित रहे। संवाद