फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Traffic will remain closed for six hours on Hidimba temple road

हिडिंबा मंदिर मार्ग पर छह घंटे बंद रहेगा यातायात

Fri, 06 May 2022 10:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
Traffic will remain closed for six hours on Hidimba temple road
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली के मुख्य धार्मिक पर्यटन स्थल हिडिंबा देवी मंदिर जाने वाले पर्यटकों को शुक्रवार से सर्किट हाउस होते हुए लॉगहट मार्ग से जाना होगा।
मनाली से हिडिंबा मंदिर मार्ग होते हुए ढुंगरी गांव तक जाने वाली सड़क की मरम्मत चल रही है। इशान होटल से डीपीएस (दिल्ली पब्लिक स्कूल) तक की सड़क के मरम्मत कार्य के चलते एक सप्ताह तक इस मार्ग पर सुबह 10:00 से शाम 4:00 बजे तक किसी भी तरह के यातायात पर प्रतिबंध रहेगा। लोनिवि के सहायक अभियंता पवन राणा ने कहा कि उपमंडलीय दंडाधिकारी को भी इस पत्र की प्रति प्रेषित की गई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि हिडिंबा मंदिर को जाने वाली सड़क की हालत खस्ता हो गई है। इस सड़क की मरम्मत का कार्य जोरों से चला हुआ है। सड़क पर जहां पानी अधिक टिकता है, वहां पर पेवर लगाए जा रहे हैं, जबकि अन्य स्थानों पर टारिंग की जा रही है। सर्किट हाउस से इशान होटल तक पेवर लगाने का कार्य पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब इससे आगे दिल्ली पब्लिक स्कूल तक टारिंग और पेवर लगाने का कार्य किया जाना है। इसके चलते लोनिवि ने इस मार्ग पर 7 मई से 14 मई तक यातायात बंद रखने का निर्णय लिया गया है। लोनिवि के सहायक अभियंता पवन राणा ने बताया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस मार्ग की मरम्मत के निर्देश दिए थे। इसके तहत सड़क पर टारिंग और पेवर लगाने का कार्य शुरू किया गया है। इसके तहत तय तिथि के अनुसार सुबह 10:00 से शाम 4:00 बजे तक इस मार्ग पर इशान होटल से दिल्ली पब्लिक स्कूल तक यातायात बंद रहेगा। उन्होंने कहा कि उपमंडलीय दंडाधिकारी को इस संदर्भ में पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed