फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Traffic remained closed for six hours on the main road in the district headquarters

जिला मुख्यालय में मुख्य सड़क पर छह घंटे ट्रैफिक रहा बंद

Sun, 26 Sep 2021 07:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 07:44 PM IST
विज्ञापन
Traffic remained closed for six hours on the main road in the district headquarters
कुल्लू के अटल सदन में हस्तशिल्प व हथकरघा के कारीगरों के साथ संवाद कार्यक्रम में पहुचें केंद्रीय ? - फोटो : Kullu
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू में मुख्य सड़क पर करीब छह घंटे तक ट्रैफिक बंद रहा। रविवार को वाणिज्य, उद्योग और खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली मंत्री पीयूष गोयल और मुख्यमंत्री कुल्लू दौरे पर रहे। अटल सदन में कार्यक्रम होने के चलते ट्रैफिक में बदलाव किया गया।
विज्ञापन

सुबह आठ बजेे से दोपहर दो बजे तक छोटे-बड़े वाहनों को जिला की मुख्य सड़क के बजाए अस्पताल सड़क से भेजा गया। हालांकि रविवार होने से सड़क पर अधिक वाहनों की आवाजाही भी नहीं रही। जिसके चलते रूट में बदलाव के कारण ट्रैफिक समस्या उत्पन्न नहीं हुई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री रविवार को एक दिवसीय कुल्लू प्रवास पर रहे। इस दौरान जिला मुख्यालय स्थित अटल सदन में प्रदेश के स्वर्णिम वर्ष के उपलक्ष्य पर परंपरागत हस्तशिल्प एवं हथकरघा कारीगरों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के कारण ही पुलिस को ट्रैफिक रूट में बदलाव करना पड़ा। छह घंटे तक जिला की मुख्य सड़क पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रखी गई। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने कहा कि सुरक्षा को देखते हुए कुछ घंटे ट्रैफिक रूट में फेरबदल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed