{"_id":"68446d3254754f049b0ef96b","slug":"traffic-jam-is-troubling-tourists-at-palchan-turn-kullu-news-c-89-1-ssml1012-149348-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पलचान मोड़ में सैलानियों को परेशान कर रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पलचान मोड़ में सैलानियों को परेशान कर रहा जाम
Sat, 07 Jun 2025 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 07 Jun 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
मनाली-लेह मार्ग स्थित पलचान मोड़ की वजह से लगा जाम। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली-लेह मार्ग पर लगने वाले जाम से स्थानीय लोग और पर्यटक परेशान
सुबह से शाम तक फंस रहे वाहन, लोग बोले- पुलिस कर्मी तैनात करे प्रशासन
पर्यटकों के वाहनों के साथ एचआरटीसी बसों के भी थम रहे पहिए
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। मनाली-लेह मार्ग पर स्थित पलचान के पास एक मोड़ पर जाम लगने से आम लोगों के साथ सैलानियों को भी परेशान होना पड़ रहा है। मोड़ से निकलने वाली गाड़ियों की वजह से दूर तक जाम लग रहा है। यहां अगर पुलिस कर्मचारी तैनात रहे तो पर्यटकों को आसानी होगी।
शनिवार को मनाली से रोहतांग दर्रा और अटल टनल रोहतांग की तरफ जाने वाले पर्यटक वाहनों को जाम में फंसना पड़ा। यहां जाम लगना आम बात हो गई है। करीब 15 से 20 मिनट तक जाम लग रहा है। जाम में सैकड़ों पर्यटक वाहन फंस रहे हैं। एचआरटीसी बसों को पहिए भी जाम हो रहे हैं। सुबह के समय मनाली से रोहतांग दर्रा के लिए सैलानियों की सुविधा के लिए चलाई जा रही निगम की चार से पांच स्पेशल बसें भी फंस रही हैं। कुल्लू-मनाली-केलांग रूट पर चलने वाली सरकारी बसों की सवारियों को भी जाम से दो चार होना पड़ रहा है। पर्यटकों और आम लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पलचान मोड़ के पास यातायात को सुचारू रखने के लिए पुलिस कर्मी की तैनाती की जाए। अशोक कुमार, प्रेम सिंह, सुदर्शन कुमार और मनोज ने कहा कि पर्यटन सीजन में पलचान मोड़ पर जाम लग रहा है। इसमें आम लोगों के साथ सैलानी भी परेशान हो रहे हैं। उन्होंने ट्रैफिक बहाली के लिए प्रशासन से कदम उठाने की मांग की है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने कहा कि वह मौके का निरीक्षण करेंगे। जरूरत पड़ी तो वहां पुलिस या होमगार्ड जवान तैनात किया जाएगा।
--