फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Traffic jam in Manali

सोलंगनाला में घंटों फंसे रहे सैकड़ों सैलानी

Thu, 24 Dec 2015 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Thu, 24 Dec 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
Traffic jam in Manali

पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले ही मनाली और आसपास के क्षेत्रों में जाम ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। खासकर यहां की वादियों कै सैरसपाटे को पहुंचे सैलानियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


हालांकि, हाई कोर्ट ने भी जाम की समस्या से निपटने के लिए कुल्लू में एसपी तक को बदल दिया था, लेकिन इसके बावजूद जाम की समस्या का समाधान नहीं हो पाया। वीरवार को भी जाम के कारण सैलानी सोलंगनाला में घंटों बर्फबारी में फंसे रहे, लेकिन पुलिस को इस की खबर तक नहीं थी। उल्लेखनीय है कि वीरवार को सैकड़ों सैलानी मौसम साफ होने के कारण सोलंगनाला के लिए रवाना हुए। लेकिन, बर्फबारी के बीच जाम में सैकड़ों वाहन फंस गए। इससे सैलानी भारी ठंड में सोलंगनाला में ही फंसे रहे।
विज्ञापन


दिल्ली से आए सैलानी राजीव और उनकी पत्नी सोनिया, चंडीगढ़ से आए सुखपाल और सतिंद्र कौर का कहना है कि जाम लगने के कारण वे कोई तीन घंटे जाम में फंसे रहे, लेकिन पुलिस की ओर से किसी ने जाम को खुलवाना जरूर नहीं समझा। सैलानियों का कहना है कि जाम में फंस जाने के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एसडीएम मनाली ज्योति राणा का कहना है कि अगर जाम की समस्या पेश आ रही है तो पुलिस को सोलंगनाला के लिए नियमित रूप से पुलिस को भेजने के निर्देश दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed