{"_id":"5bf615b5e897714931e244e7c826847a","slug":"traffic-jam-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों किनारे हो रही खुदाई से लग रहा जाम, हर कोई परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों किनारे हो रही खुदाई से लग रहा जाम, हर कोई परेशान
अमर उजाला ब्यूरो कुल्लू।
Updated Thu, 21 Jan 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जाम लगने से जिला मुख्यालय में हर रोज आने वाली हजारों आबादी को काफी मुश्किलों के दौर से गुजरना पड़ रहा है। वहीं, वाहन चालक भी काफी परेशान हो गए हैं। घंटों जाम में लंबे रूट और ग्रामीण रूट की बसें फंस जाने से यात्रियों को भी परेशानी से दो-चार होना पड़ रहा है। लिहाजा, बसों की समयसारिणी भी खराब हो रही है।
कुल्लू पुलिस प्रशासन ने सड़क किनारे हो रही खुदाई से लग रहे जाम को बहाल करने के लिए पुलिस और होमगार्ड तो सड़क किनारे खड़े कर रखे हैं, लेकिन उसके बावजूद भी काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन
सेवानिवृत अध्यापक जीत राम और पूर्ण चंद का कहना है कि इन दिनों लग रहे जाम से वाहन चालक को खासे परेशान हैं, लेकिन अखाड़ा बाजार से ढालपुर तक पैदल आवाजाही करने वाले लोगों को भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि जब तक शहर में खुदाई का कार्य संपन्न नहीं होता है तब मनाली जाने वाली गाड़ियों को भुंतर से लेफ्ट बैंक होकर डायवर्ट करना चाहिए। जिससे कुल्लू शहर में जाम की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है। उधर, एएसपी कुल्लू निश्चिंत नेगी ने बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए पुलिस और होमगार्ड तैनात कर दिए गए हैं।