फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Traders happy with the decision to open shops for eight hours

कोरोना कर्फ्यू में बसें संचालित होने लोगों को मिलेगी राहत

Fri, 11 Jun 2021 08:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 08:09 PM IST
विज्ञापन
Traders happy with the decision to open shops for eight hours
कुल्लू। कैबिनेट ने सुबह नौ से शाम पांच बजे तक कोरोना कर्फ्यू में ढील देने की मंजूरी दी है। इस दौरान सभी दुकानें खुली रहेंगी। सार्वजनिक परिवहन सेवा भी ढील के बीच आठ घंटे जारी रहेगी।
विज्ञापन

50 फीसदी क्षमता के साथ बस सेवा शुरू होने से लोग आसानी से आवाजाही कर सकेंगे।
लोगों को आवश्यक कामकाज निपटाने के लिए अब कई किमी का पैदल सफर नहीं करना पड़ेगा। आठ घंटे बाजार खुला रखने के फैसले से व्यापारियों के चेहरे भी खिल उठे हैं।
विज्ञापन

शहर वासी सुभाष, रमन आचार्य, मोहित, रमेश ठाकुर, आशीष ने कहा कि कोरोना कर्फ्यू के बीच सार्वजनिक परिवहन सेवा बंद होने के कारण लोगों को परेशान होना पड़ता था। लोगों को आवश्यक कार्य के लिए कई किलोमीटर का सफर पैदल तय करना पड़ता था, परिवहन सेवा को मंजूरी मिली और लोगों को आने-जाने में सुविधा मिलेेगी। वहीं, निजी ऑपरेटरों ने अभी बस सेवा को शुरू करने के लिए अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं की है। व्यापार मंडल कुल्लू अध्यक्ष राकेश कोहली ने कहा कि सभी दुकानें आठ घंटे खुलीं रहने से व्यापारियों को राहत मिलेगी। बस सेवा आरंभ होने से लोग खरीदारी के लिए अब बाजार का रुख कर पाएंगे। उन्होंने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। उधर, निजी बस ऑपरेटर संघ के अध्यक्ष रजत जंबाल ने कहा कि ऑपरेटर जल्द बैठक कर बसों को संचालित करने पर निर्णय लेंगे। इसे लेकर संघ की बैठक होगी। एचआरटीसी कुल्लू डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक डीके नारंग ने कहा कि बस संचालन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में कुल्लू डिपो जिला के शहरी और ग्रामीण इलाकों के लिए 20 रूटों पर बसों का संचालन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed