फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tourists will be able to visit Nature Park for 30 rupees

30 रुपये में नेचर पार्क की सैर कर सकेंगे सैलानी

Sun, 03 Apr 2022 09:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 09:36 PM IST
विज्ञापन
Tourists will be able to visit Nature Park for 30 rupees
फरेंद्र ठाकुर
विज्ञापन

कुल्लू। प्रदेश में पर्यटन की दृष्टि से प्रसिद्ध बंजार की तीर्थन वैली के शाईरोपा का ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क का नेचर पार्क बनकर तैयार हो गया है। इसे जल्द सैलानियों व आम जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।
अब देश-विदेश के सैलानी व लोग महज 30 रुपये में नेचर पार्क की सैर का मजा ले सकेंगे। हालांकि शुरुआती दौर में ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क की ओर से टिकट का दाम 20 रुपये रखा गया है, जबकि इसके समर्पित होने के बाद टिकट प्रति व्यक्ति 30 रुपये किया जाएगा। इस नेचर पार्क को बनाने के लिए तीन करोड़ की राशि खर्च की गई है। इसमें छोटे बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले लगाए गए हैैं। सैलानियों व लोगों के बैठने के लिए बेंच भी जगह-जगह पर स्थापित किए गए हैं। नेचर पार्क की खास बात यह है कि इसे घने जंगलों के बीच में बनाया गया है। इसमें सैलानी व लोग 200 मीटर तक लंबाई में घूम सकते हैं। इसके अलावा फूड का स्थायी स्टाल भी नेचर पार्क के भीतर बनाया गया है, जो लगभग तैयार है। हालांकि अब तक इसे शुरू नहीं किया गया है। यह स्टाल स्थानीय सहायता समूह की महिलाओं की ओर से लगाया जाएगा। इसमें सैलानी स्थानीय व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे और महिलाओं को रोजगार मिलेगा, जिससे वह अपनी आर्थिकी को मजबूत कर सकेंगी। नेशनल पार्क का आई लव ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क सेल्फी प्वाइंट भी सैलानियों को आकर्षित करेगा। यहां पर लोग सेल्फी ले सकते हैं। ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के डीएफओ निशांत ने बताया कि नेशनल पार्क बनकर तैयार है। इसमें बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के व्यवस्थाएं की गई हैं। सेल्फी प्वाइंट और झूले भी स्थापित किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन

50 फीट ऊंचाई पर बना लकड़ी का पुल रहेगा आकर्षक
नेचर पार्क में दो नालों के बीच में 50 फीट ऊंचाई पर एक छोटा लकड़ी का पुल बनाया गया है, जो कि सैलानियों व लोगों को अपनी ओर आकर्षक करेगा। इस पुल पर सैलानी अपने मोबाइल व कैमरा में सेल्फी भी खींच सकते हैं। इसकी ऊंचाई जमीन से 50 फीट है। इसे अधिकारियों की ओर से डिजाइन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबाई में 200 मीटर फैला है नेचर पार्क
नेचर पार्क गोलाई की बजाय लंबाई में 200 मीटर तक फैला है। इसमें जगह-जगह पर लोगों के बैठने की सुविधा के लिए बेंच स्थापित किए गए हैं, जबकि सीमेंट की सीढ़ियां भी बनाई हैं। नेचर पार्क सैलानियों के लिए ट्रैक की तरह रहेगा।
महिलाओ, युवाओं को रोजगार देगा पार्क
नेचर पार्क स्थानीय सहायता समूह की महिलाओं और युवाओं को रोजगार भी देगा। पर्यटन सीजन के शुरू होते ही यहां पर सैलानियों की भीड़ उमड़ जाएगी। गेट हिमालयन नेशनल पार्क के अधिकारियों के अनुसार स्थानीय महिलाओं व युवाओं को रोजगार मिलेगा। तीर्थन वैली के बेरोजगार युवा, हेमंत ठाकुर, मनदीप ठाकुर, सुरेश, उमेश और योगेश शर्मा ने कहा कि नेचर पार्क शुरू होते ही रोजगार के द्वार खुलेंगे।

पैदल होगा ट्रैक, छोई वाटर फाल का लेंगे मजा
पार्क के साथ ही 600 मीटर की दूर पर छोई वाटर फाल बनाया गया है। यहां तक जाने के लिए पैदल ट्रैक है। इसकी देखरेख स्वयं गेट हिमालयन नेशनल पार्क कर रहा है। देश व प्रदेश में बंजार की तीर्थन घाटी फिशिंग के लिए भी मशहूर है। ऐसे में सैलानी यहां आना पसंद करते हैं। यहां की वादियों सैलानियों को आकर्षित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed