{"_id":"6a148f68c4834dbdd807f841","slug":"tourists-throng-manali-vehicles-slow-to-a-crawl-kullu-news-c-89-1-ssml1014-177203-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मनाली में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, रेंगते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मनाली में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, रेंगते रहे वाहन
विज्ञापन
रोहतांग दर्रा के समीप लगा पर्यटक वाहनो का जाम।-संवाद
मनाली। पर्यटन नगरी मनाली में पर्यटन सीजन चरम पर है। दिन प्रतिदिन पर्यटकों की संख्या बढ़ती जा रही है। पर्यटकों की भीड़ उमड़ने से वाहनों का दबाव बढ़ गया है। मनाली से रोहतांग तक वाहन रेंग रहे हैं। जगह-जगह जाम लग रहा है। पुलिस जवानों की कमी के कारण जाम की समस्या गहरा गई है।
मनाली में पंचायत राज चुनाव के दृष्टिगत स्थानीय पुलिस एवं होमगार्ड के जवानों की ड्यूटी विभिन्न पोलिंग बूथों पर लगाई गई है। पर्यटन सीजन में आने वाले अतिरिक्त जवान मिलने तो दूर होमगार्ड के तैनात लगभग 100 जवान भी चुनाव ड्यूटी पर भेज दिए हैं। पर्यटकों की भीड़ जुटने से रोहतांग दर्रा के अलावा स्थानीय पर्यटन स्थलों में मेला लग गया है।
मालरोड में पर्यटकों की भीड़ ऐसी है कि तिल धरने तक की जगह नहीं। अब होटलों की आक्यूपेंसी भी 80 से 90 प्रतिशत तक पहुंच गई है। निजी वाहनों, हिमाचल की टैक्सी, पर्यटक वाहनों को मिलाकर एक दिन में लगभग 10,000 वाहन मनाली पहुंच रहे हैं। डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि यातायात को सुचारु बनाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
...
कहां हो रही जाम की समस्या
रोहतांग दर्रा में बर्फ देखने के लिए पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। मढ़ी से रोहतांग तक वाहनों की लाइन हर रोज लग रही है। मनाली में नए फोरलेन पुल से हिडिंबा मंदिर, बाहंग, अलेउ और रांगड़ी तक के दायरे में सभी सड़कों पर वाहन रेंगते हुए देखे गए। पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि जाम से निपटने के लिए पुख्ता प्रबंध किए जाने चाहिए। गजेद्र ठाकुर ने कहा कि पर्यटन सीजन अच्छा है। आने वाले दिनों मेम पर्यटकों की संख्या में और बढ़ोतरी होगी। जाम से निपटने के प्रबंध बेहतर होने चाहिए।
...
क्या है जाम की वजह
स्थानीय पर्यटन स्थलों की संपर्क सड़कों पर जगह-जगह सड़क संकरी है। ओल्ड मनाली में क्लब हाउस के समीप बाढ़ में बही सड़क पूरी तरह से ठीक नहीं की। इस वजह से यहां जाम लग रहा है। हिडिंबा मंदिर सड़क पर सर्किट हाउस से होटल देवलोक, शृंगार होटल के समीप संकरी सड़क होने से वाहनों को बारी-बारी भेजा जा रहा है। इससे वाहनों की लाइन मंदिर से मनाली शहर तक पहुंच रही है। होटलियर भूपेश ने बताया कि इस बार अच्छा पर्यटन सीजन चल रहा है।
000