फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tourists swoon after seeing the snowflakes falling

बर्फ के फाहे गिरते देख झूमे पर्यटक

Wed, 03 Nov 2021 10:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Tourists swoon after seeing the snowflakes falling
रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल-स्पीति जिले के साथ कुल्लू-मनाली की चोटियों पर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। नवंबर माह ने दस्तक दे दी है। ऐसे में शाम, रात और सुबह के समय बर्फ के फाहे गिर रहे हैं। यहां सैर-सपाटे के लिए पहुंचे सैलानियों ने भी बर्फबारी का आनंद लिया।
विज्ञापन

घाटी में बुधवार दोपहर बाद अचानक मौसम में आए बदलाव के बाद रोहतांग दर्रा के साथ चंद्राघाटी के कोकसर में ताजा बर्फबारी हुई। अचानक बर्फ के फाहे गिरता देख कोकसर पहुंचे सैकड़ों सैलानी खुशी से झूम उठे। दिल्ली से आए मनीष और अलीशा ने कहा कि वे पहली बार अटल टनल रोहतांग से होते कोकसर पहुंचे हैं। बर्फ के फाहों में उन्होंने खूब मस्ती की। सैलानियों ने बफर्बारी में फोटो भी लिए। दिवाली की छुट्टियों से टनल होकर आवाजाही करने वाले सैलानियों की भीड़ बढ़ गई है। वीकेंड पर भी अटल टनल में सैलानियों का जमावड़ा लग रहा है। पर्यटक टनल के साथ लाहौल के पर्यटन स्थल सिस्सू और कोकसर की वादियों में खूब मस्ती कर रहे हैं। कोकसर पंचायत प्रधान सचिन मिरुपा ने बताया कि सैलानियों के लाहौल पहुंचने से पर्यटन कारोबार को पंख लगे हैं। घाटी में सार्वजनिक शौचालय की उचित व्यवस्था नहीं होने से पर्यटकों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। रोहतांग के साथ बारालाचा, कुंजम दर्रा में भी बर्फबारी से कड़ाके की ठंड बढ़ना शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed