फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tourists Slipped on the Snow at Marhi and Thoroughly Enjoyed Themselves.

Kullu News: मढ़ी में बर्फ पर फिसले सैलानी, खूब आनंद उठाया

Thu, 07 May 2026 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Tourists Slipped on the Snow at Marhi and Thoroughly Enjoyed Themselves.
लाहौल के ग्रांफू में बर्फ के दीदार को पहुंचे पर्यटको की भीड़।-संवाद
मनाली। रोहतांग मार्ग पर प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मढ़ी तक पर्यटकों की आवाजाही शुरू होने से रौनक बढ़ गई है। शुरुआती दौर में मढ़ी पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्या कम है।
विज्ञापन

मढ़ी पहुंचने पर पर्यटक बर्फ के बीच जमकर मस्ती कर रहे हैं। बर्फ में खेलने के साथ सीधी ढलान से फिसलने का पर्यटक लुत्फ उठा रहे हैं। ट्यूब स्लाइडिंग और पैरा ग्लाइडिंग भी कर रहे हैं। ईटीवी और घोड़ों पर सैलानी वाटर फाॅल तक जा रहे हैं। मुंबई से आए पर्यटक अहमद अली ने कहा कि मढ़ी में बर्फ के बीच खेलने का मजा ही कुछ और है।
विज्ञापन

मढ़ी आकर उन्हें अहसास हुआ कि अन्य जगह इसके आगे फीकी हैं। उन्होंने बर्फ के बीच खेलों का खूब मजा लिया। दिल्ली से आए डॉ. अर्जुन ने कहा कि बफीर्ली वादियों को देखना सपने जैसा लग रहा है। मढ़ी से बर्फ से लकदक रोहतांग की पहाड़ी को देखा तो वह मंत्रमुग्ध हो गए। पर्यटन कारोबारी रोशन लाल, लुदर चंद, देवकी राम ने कहा कि अभी मढ़ी में पर्यटकों की संख्या कम है, लेकिन धीरे-धीरे पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा। 000
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed