फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tourists rejoice amidst falling snowflakes

Kullu News: बर्फ के गिरते फाहों के बीच झूमे पर्यटक

Mon, 04 May 2026 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Tourists rejoice amidst falling snowflakes
लाहौल के ग्रांफू में हो रही हल्की बर्फबारी के बीच बर्फ के दीदार को पहुंचे पर्यटक।-संवाद
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के ग्रांफू में सोमवार को बर्फ के गिरते फाहों के बीच सैलानी झूम उठे। यह नजारा उनके लिए किसी सपने से कम नहीं रहा। ठंड के बीच पर्यटकों ने बर्फबारी का जमकर आनंद उठाया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह से ही मौसम खराब बना रहा, बावजूद सैलानी अटल टनल रोहतांग होते हुए कोकसर और ग्रांफू पहुंच गए। अब ग्रांफू सैलानियों के लिए नया स्नो पॉइंट बनकर उभर रहा हैं। दोपहर बाद मौसम का मिजाज और बिगड़ा। रोहतांग सहित ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी शुरू हो गई। ग्रांफू में भी बर्फ के फाहे गिरने लगे, जिससे सैलानियों का उत्साह और बढ़ गया।
विज्ञापन

दिल्ली से पहुंचे पर्यटक अतुल और शिवानी ने बताया कि वे लाहौल की वादियों में बर्फ देखने आए थे। ताजा बर्फबारी का अनुभव उनके लिए यादगार बन गया। वहीं, पर्यटन कारोबारी अमर चंद, अनिल कुमार और रजत ने बताया कि सैलानी अब मनाली से सीधे ग्रांफू स्नो पॉइंट तक पहुंच रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed