फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tourists kept crawling in Manali throughout the day

Kullu News: मनाली में दिनभर रेंगते रहे पर्यटक

Thu, 21 May 2026 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Tourists kept crawling in Manali throughout the day
मनाली। पर्यटन नगरी में पर्यटकों की संख्या बढ़ने के साथ ही सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। हजारों पर्यटकों के आने से ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ गई है। वीरवार को दिनभर वाहन मनाली की सड़कों पर रेंगते रहे। रोहतांग से लेकर मनाली बाजार और स्थानीय पर्यटन स्थलों में वाहनों की लंबी लाइन देखी गई।
विज्ञापन

रोहतांग दर्रा मार्ग पर ओवर टेक करने वाले वाहन चालकों की वजह से जाम की समस्या गंभीर हो रही है। रोशन ठाकुर ने कहा कि हिडिंबा मंदिर से मनाली शहर में आने के लिए दस से 15 मिनट का समय लगता है लेकिन आज उन्हें एक घंटा लग गया। फोरलेन सड़क से बाहंग, हिडिंबा मंदिर, ओल्ड मनाली और रांगड़ी की तरफ वाहनों की लंबी लाइन देखी गईं। मनाली-रोहतांग मार्ग पर लग रहे जाम से पर्यटक और वाहन चालक आपस में उलझ रहे हैं। डीएसपी केडी शर्मा ने कहा कि यातायात नियंत्रण के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed