फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tourists having fun amidst the clouds in Rohtang Pass

Kullu News: रोहतांग दर्रा में फाहों के बीच सैलानियों की मस्ती

Thu, 30 May 2024 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Tourists having fun amidst the clouds in Rohtang Pass
रोहतांग में वर्फवारी में मस्ती करते पर्यटक।-संवाद
रोहतांग/कुल्लू। मौसम के करवट लेने से कुल्लू और लाहौल के लोगों ने राहत की सांस ली है। सैर सपाटे के लिए आए हजारों सैलानियों ने भी ठंडक भरे मौसम का आनंद लिया। मनाली से सैर सपाटे के लिए रोहतांग पहुंचे सैकड़ों सैलानियों ने फाहों के बीच खूब मस्ती की।
विज्ञापन

13050 फुट ऊंचे रोहतांग दर्रा में पर्यटकों ने बर्फ की दीवारों के साथ ताजा बर्फ का लुत्फ लिया। शाम के समय मौसम खुल गया मगर आठ से 10 सेंमी तक बर्फ गिरने से सैलानी कोकसर और अटल टनल होकर मनाली लौटे। कोकसर, ग्रांफू में भी सैलानियों की भीड़ होने से शाम के समय सोलंगनाला में लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

टनल के साउथ पोर्टल, धुंधी और सोलंगनाला में जाम से आम लोगों और सैलानियों को परेशान होना पड़ा। पर्यटन सीजन में पर्याप्त पुलिस नहीं होने से भी जाम लग रहा है। अभी एक सप्ताह तक इस समस्या से जूझना पड़ेगा। चुनाव संपन्न होने के बाद पर्यटन सीजन के लिए अतिरिक्त पुलिस की तैनाती होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed