फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tourists had a harrowing time reaching Kasol and Manikaran.

Kullu News: कसोल और मणिकर्ण पहुंचने में पर्यटकों के छूट पसीने

Thu, 11 Jun 2026 10:55 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 10:55 AM IST
विज्ञापन
Tourists had a harrowing time reaching Kasol and Manikaran.
मनाली में लगी पर्यटक वाहनों की कतारे इन दिनों मैदानी इलाको से पर्यटक पहाड़ो का रूख कर रहे।-संवा
कुल्लू। पार्वती घाटी इन दिनों पर्यटकों की भारी भीड़ से गुलजार हो गई है लेकिन हाथीथान-मणिकर्ण सड़क वाहनों का भारी दबाव नहीं उठा पा रही है। कसोल और मणिकर्ण पहुंचने में पर्यटकों के पसीने छूट रहे हैं। तीन से चार घंटे का जाम पर्यटकों को परेशान कर रहा है। घाटी में रोजाना 1,200 पर्यटक वाहन पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

मैदानी इलाकों में लगातार बढ़ रहे तापमान को देखते हुए देशभर के पर्यटकों ने कुल्लू घाटी का रुख कर रहे हैं। मनाली में जहां रोज 25 से 30 हजार सैलानी आ रहे है तो वहीं पार्वती घाटी में भी आठ से 10 हजार पर्यटक पहुंच रहे हैं लेकिन पर्यटकों को भुंतर के हाथीथान से मणिकर्ण पहुंचना एक चुनौती बन गया है।
विज्ञापन

हाथीथान चौक के बाद जछनी में जाम से दो चार होना पड़ रहा है। इसके बाद सरसाडी, शारनी, जां और कसोल में घंटों जाम में फंस रहे हैं। इन सभी जगहों पर सड़क 2025 की आपदा में तहस नहस हुई और वनवे होने से जाम लग जाता है। खासकर जाम के हालत सुबह और शाम को बन रहे हैं। ऐसे में सैलानियों के लिए धार्मिक नगरी मणिकर्ण और कसोल आना थकाऊ सफर बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी लुदर चंद, बलदेव राज, मोहर सिंह, नरोतम ठाकुर और विजय कुमार ने कहा कि इन पाॅइटों को 10 महीने से लोक निर्माण विभाग ठीक नहीं कर पाया है। इसका खमियाजा ने पर्यटक उठा रहे बल्कि स्थानीय जनता भी त्रस्त है। सड़क को बेहतर यातायात के लिए प्रदेश सरकार व लोक निर्माण को कदम उठाने की जरूरत है।

उन्होंने पर्यटन सीजन में पुलिस को भी तैनात करने की मांग की है। एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि संवदेनशील जगहों पर होमगार्ड के जवानों को तैनात किया है।

मनाली में लगी पर्यटक वाहनों की कतारे इन दिनों मैदानी इलाको से पर्यटक पहाड़ो का रूख कर रहे।-संवा

मनाली में लगी पर्यटक वाहनों की कतारे इन दिनों मैदानी इलाको से पर्यटक पहाड़ो का रूख कर रहे।-संवा

मनाली में लगी पर्यटक वाहनों की कतारे इन दिनों मैदानी इलाको से पर्यटक पहाड़ो का रूख कर रहे।-संवा

मनाली में लगी पर्यटक वाहनों की कतारे इन दिनों मैदानी इलाको से पर्यटक पहाड़ो का रूख कर रहे।-संवा

मनाली में लगी पर्यटक वाहनों की कतारे इन दिनों मैदानी इलाको से पर्यटक पहाड़ो का रूख कर रहे।-संवा

मनाली में लगी पर्यटक वाहनों की कतारे इन दिनों मैदानी इलाको से पर्यटक पहाड़ो का रूख कर रहे।-संवा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed