फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tourists flocked to Manali, businessmen flourished

Kullu News: मनाली में उमड़े सैलानी, खिले कारोबारी

Sat, 04 May 2024 11:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Tourists flocked to Manali, businessmen flourished
मनाली के मॉल रोड़ पर उमडी पर्यटको की भीड़।-संवाद
मनाली (कुल्लू)। मई के पहले वीकेंड पर मनाली में पर्यटकों की भीड़ उमड़ी। शुक्रवार और शनिवार को 3,000 से अधिक पर्यटक वाहन मनाली पहुंचे। होटलों के कमरे 70 प्रतिशत तक बुक हो गए हैं। पर्यटन स्थलों में रौनक बढ़ने से पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं। आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या में बढ़ाेतरी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मई के शुरू होते ही मनाली में पर्यटकों का मेला लगना शुरू हो गया है। पिछले दो दिन में मनाली में 3,000 से अधिक बाहरी राज्यों के पर्यटक वाहन पहुंचे। इसके अलावा लगभग 100 वोल्वो बसों और लगभग 50 टेंपो ट्रैवलर में भी पर्यटक सैर सपाटे के लिए मनाली पहुंचे। दो दिन में लगभग 35,000 से अधिक पर्यटकों के मनाली पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन

दोपहर को सोलंगनाला, सिस्सू, कोकसर, हिडिंबा मंदिर और वशिष्ठ में पर्यटकों की भीड़ उमड़ी। शाम होते ही मनाली का मालरोड़ पर्यटकों से गुलजार हुआ। सोलंगनाला में एक ओर जहां पर्यटक पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं दूसरी ओर लाहौल घाटी के कोकसर में बर्फ से जुड़ी शीतकालीन खेलें आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि पर्यटकों की चहलकदमी से मनाली गुलजार हो गई है। बड़े होटलों के 70 प्रतिशत कमरे पैक चल रहे हैं जबकि छोटे होटलों में भी 50 से 60 प्रतिशत कमरे बुक हो रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

...
होटलियर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रोशन ठाकुर ने बताया कि वीकेंड अच्छा चल रहा है। इससे उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भी पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। अगले सप्ताह से पर्यटन सीजन रफ्तार पकड़ेगा।

...
हिमाचल पर्यटन विकास निगम के उपमहाप्रबंधक बीएस ओक्टा ने बताया कि वीकेंड में सैलानियों की भीड़ नजर आ रही है। इस वीकेंड निगम के होटलों के कमरे भी 60 से 70 प्रतिशत तक बुक रहे। आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed