फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tourists flock to the waterfalls of Shangarh and Shanshar

Kullu News: शांघड़ और शैंशर के झरनों में जुट रहे पर्यटक

Mon, 25 May 2026 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Tourists flock to the waterfalls of Shangarh and Shanshar
लाहौल में पहाड़ियो पर हुई ताजा बर्फबारी।-संवाद
न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी के शांघड़ और शैंशर क्षेत्र में स्थित झरनों और प्राकृतिक जल स्रोतों पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। झरने और झीलें पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। वहीं, पर्यटकों की संख्या बढ़ने से क्षेत्र में पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों का कारोबार भी रफ्तार पकड़ने लगा है।
विज्ञापन

मैदानी इलाकों में बढ़ती गर्मी के बीच पर्यटक अब पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। जिले के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर इन दिनों काफी चहल-पहल देखने को मिल रही है। सुकून और ठंडे मौसम की तलाश में बड़ी संख्या में पर्यटक सैंज घाटी पहुंच रहे हैं। घाटी के शांघड़ क्षेत्र स्थित वनशांघड़ नाला और शैंशर के जियाह झरने में पर्यटक खूब आनंद उठा रहे हैं। झरनों से गिरते ठंडे पानी में पर्यटक मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही से स्थानीय पर्यटन कारोबार को भी बढ़ावा मिला है। क्षेत्र के ठाकुर दत्त, प्रभात कुमार, डोले राम, चुन्नी लाल, प्रेम सिंह, अजीत कुमार और निमत राम ने बताया कि इन दिनों घाटी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। साथ ही क्षेत्र में संचालित होम-स्टे और होटलों में भी अच्छी बुकिंग चल रही है। लोक व्यंजन तैयार करने वाली ग्रामीण महिलाओं को भी इसका लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र की सड़कों की हालत में सुधार किए जाने की आवश्यकता है, ताकि पर्यटकों को यहां पहुंचने में सुविधा हो सके। हालांकि सड़कें खराब होने के बावजूद पर्यटक बड़ी संख्या में घाटी का रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed