{"_id":"6817965366e1123a170aa945","slug":"tourists-arrived-in-koksar-on-the-second-day-amid-rain-kullu-news-c-89-1-klu1002-146884-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कोकसर में बारिश के बीच दूसरे दिन भी पहुंचे सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कोकसर में बारिश के बीच दूसरे दिन भी पहुंचे सैलानी
Sun, 04 May 2025 10:01 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 04 May 2025 10:01 PM IST
विज्ञापन
लाहौल के कोकसर में बर्फ के बीच मस्ती करते सैलानी। संवाद।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोकसर में बारिश के बीच दूसरे दिन भी पहुंचे सैलानी
दोपहर बाद मौसम साफ होने पर पर्यटकों ने साहासिक गतिविधियों में लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के सिस्सू और आसपास के इलाकों में रविवार सुबह खराब मौसम और बारिश के बीच सैलानी पहुंचे। सैलानियों ने कोकसर, ग्रांफू, सुंदरचा गंका और रमथांग नाला में खूब मस्ती की।
रविवार को 12 तक बारिश होती रही। इस बीच, सैलानियों की आमद भी बढ़ती गई। दोपहर 2 बजे के बाद मौसम खुलना शुरू हुआ और धूप खिली। सैलानियों ने दिनभर खूब मस्ती की। इसमें ट्यूब स्लाइडिंग, याक की सवारी, स्कीइंग, एटीबी राइडिंग और जॉरबिंग बाल के अंदर घूमने का भी आनंद लिया। गौरतलब है कि इससे पहले शनिवार दिन को सुबह 10 बजे से दिनभर बारिश होती रही। सैलानी दिनभर भीगते रहे और खूब मस्ती करते रहे। अब उम्मीद यह जताई जा रही है कि आने वाले हफ्ते बाद मनाली और लाहौल के कोकसर, बारालाचा, जिस्पा और शिंकुला की तरफ भी सैलानियों की संख्या बढ़ सकती है।
पर्यटन कारोबार से जुड़े सचिन, उमेश, छेवांग, नीमा, पासंग, सांगे, चेंगा, मनु आदि ने बताया कि खराब मौसम और बारिश की वजह से खुले आसमान में काम कर रहे कारोबारियों को नुकसान हो रहा है। मौसम साफ रहने पर और आने वाले मई, जून में कारोबार बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
--