{"_id":"6a1c75fc4ab8dbc4fe0a094b","slug":"tourists-are-reaching-rohtang-to-see-snow-kullu-news-c-89-1-ssml1014-177659-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बर्फ देखने की चाह में रोहतांग पहुंच रहे सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बर्फ देखने की चाह में रोहतांग पहुंच रहे सैलानी
विज्ञापन
बर्फ से ढके रोहतांग दर्रा पर बर्फ के दीदार को पहुंचे पर्यटक।-संवाद
मनाली। पर्यटन नगरी मनाली में इन दिनों पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वीकेंड के दौरान होटलों की ऑक्यूपेंसी 90 प्रतिशत तक पहुंच गई है। बर्फ के दीदार के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक रोहतांग दर्रा और शिंकुला दर्रा का रुख कर रहे हैं। मनाली पहुंचने वाले पर्यटक वाहनों की संख्या भी प्रतिदिन 3,000 के पार पहुंच चुकी है।
मैदानी क्षेत्रों में पड़ रही भीषण गर्मी और स्कूलों की छुट्टियों के चलते पर्यटक बड़ी संख्या में पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। इसका सीधा असर मनाली के पर्यटन कारोबार पर देखने को मिल रहा है। होटलों में एडवांस बुकिंग बढ़ने लगी है, जिससे पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस बार बेहतर सीजन की उम्मीद है।
पर्यटन कारोबार से जुड़े गगन अवस्थी और छेरिंग ने बताया कि मैदानी इलाकों में तापमान लगातार बढ़ रहा है, जबकि मनाली का मौसम अभी भी सुहावना बना हुआ है। दोपहर बाद बीच-बीच में हो रही बारिश से मौसम और भी खुशनुमा हो रहा है। यही वजह है कि पर्यटकों की संख्या में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है और होटलों में अग्रिम बुकिंग बढ़ रही है।
विज्ञापन
जिला पर्यटन अधिकारी रोहित शर्मा ने बताया कि ग्रीन टैक्स बैरियर से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार मनाली आने वाले पर्यटक वाहनों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। वर्तमान में प्रतिदिन करीब 3,000 पर्यटक वाहन मनाली पहुंच रहे हैं। इसके अलावा लगभग 200 वोल्वो बसों के माध्यम से भी बड़ी संख्या में पर्यटक यहां आ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट से प्राप्त जानकारी के अनुसार वीकेंड पर होटलों की ऑक्यूपेंसी 90 प्रतिशत तक पहुंच रही है। होटल व्यवसायी भूपेश सिंह ने कहा कि इस समय पर्यटन सीजन काफी अच्छा चल रहा है और अधिकांश होटलों में ऑक्यूपेंसी 90 प्रतिशत तक दर्ज की जा रही है। संवाद