{"_id":"681e2a1a404dcbae760ebd4d","slug":"tourists-are-reaching-manali-from-leh-via-shinkula-kullu-news-c-89-1-klu1002-147262-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: लेह से शिंकुला होकर मनाली पहुंच रहे हैं पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: लेह से शिंकुला होकर मनाली पहुंच रहे हैं पर्यटक
Fri, 09 May 2025 09:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 09 May 2025 09:45 PM IST
विज्ञापन
जम्मू में अलर्ट के बाद एकाएक बढ़ने लगे पर्यटक
संवाद न्यूज एंजेसी
मनाली। भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच मनाली में एकाएक पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो गया है। बुधवार की अपेक्षा वीरवार को पर्यटकों की संख्या में 10 से 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
दरअसल, जम्मू में अलर्ट के बाद जम्मू कश्मीर और लेह से पर्यटक मनाली आ रहे हैं। वीरवार रात को शिंकुला दर्रा होते हुए काफी संख्या में पर्यटक मनाली पहुंचे। इससे मनाली में रौनक बढ़ गई है। यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में 10 से 15 फीसदी इजाफा दर्ज किया किया है।
जम्मू में अलर्ट के बाद वहां से पर्यटक लेह होते हुए लौट रहे हैं। लेह से पर्यटक शिंकुला दर्रा होते हुए मनाली पहुंच रहे हैं। मनाली में लेह की ओर से आने वाले छोटे-बड़े वाहनों का आंकड़ा 300 के पार पहुंच गया है। हिम आंचल टैक्सी ऑपरेटर यूनियन के प्रधान राज कमल राजा और महासचिव अमित चंकी ने बताया कि शिंकुला दर्रा होकर काफी संख्या में पर्यटक मनाली का रुख कर रहे हैं। वीरवार को 300 से अधिक वाहन मनाली पहुंचे, जबकि शुक्रवार को भी काफी संख्या में वाहन पहुंचे। होटलियर निहाल चंद का कहना है कि हालांकि मनाली में सामान्य तौर पर आने वाले पर्यटकों का आंकड़ा बेहद कम हो गया है लेकिन लेह की ओर से पर्यटक काफी संख्या में पर्यटक मनाली आ रहे है। एसडीएम रमण कुमार शर्मा ने कहा कि शिंकुला होते हुए पर्यटक मनाली आ रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
--