{"_id":"69e3c3a8da5dab2c6504d572","slug":"tourists-are-now-leaving-solangnala-and-reaching-koksar-kullu-news-c-89-1-ssml1014-174217-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सोलंगनाला छोड़कर कोकसर पहुंच रहे अब सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सोलंगनाला छोड़कर कोकसर पहुंच रहे अब सैलानी
विज्ञापन
लाहौल के कोकसर में बर्फ के दीदार को पहुंचे पर्यटक मस्ती करते हुए।-संवाद
सोलंगनाला। मनाली के प्रमुख पर्यटन स्थल सोलंगनाला में रौनक गायब सी हो गई है। बर्फ देखने की चाह में पर्यटक अटल टनल और कोकसर का रुख कर रहे हैं। इससे सोलंगनाला की ढलान पर सन्नाटा पसरा हुआ है। हालांकि मई में यहां पर्यटकों का सैलाब उमड़ेगा। मनाली के साथ लगती प्रसिद्ध सोलंग घाटी आमतौर पर साहसिक गतिविधियों और बर्फबारी के चलते पर्यटकों से गुलजार रहती है। बर्फ पिघलने के बाद से सोलंगनाला सूना हो गया है।
पैराग्लाइडिंग, जिपलाइन और अन्य गतिविधियों में भी कमी देखने को मिल रही है। इससे स्थानीय ऑपरेटरों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। स्थानीय कारोबारियों का कहना है कि पिछले सप्ताह के मुकाबले इस बार सोलंगनाला में पर्यटक कम हैं। ऑक्यूपेंसी में गिरावट आई है। कई होटलों में कमरे खाली हैं, जबकि टैक्सी ऑपरेटरों और गाइड्स को भी खास काम नहीं मिल रहा।
पर्यटन विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में यदि मौसम अनुकूल रहता है और छुट्टियों का दौर शुरू होता है, तो एक बार फिर से मनाली और आसपास के क्षेत्रों में पर्यटकों की संख्या बढ़ सकती है। सुनील, विवेक, रोशन ने कहा कि बर्फ पिघलने के बाद पर्यटक सीधा अटल टनल और कोकसर की ओर जा रहे है। इससे सोलंगनाला में कारोबार कम हो गया है। संवाद