फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tourists are enjoying local dishes

Kullu News: पर्यटकों को भा रहे स्थानीय व्यंजन

Fri, 05 Jan 2024 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 05 Jan 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Tourists are enjoying local dishes
मनाली में फूडकार्नर में उमड़ी सिड़डू व अन्य व्यजनों को खाने के लिए भीड़।
मनाली (कुल्लू)। राष्ट्रस्तरीय विंटर कार्निवल में पर्यटकों की भी अच्छी भागीदारी दिख रही है। मनुरंगशाला में भले ही पर्यटक ज्यादा नहीं पहुंच रहे हैं लेकिन मालरोड में जगह-जगह चल रहे कार्यक्रमों का खूब आनंद ले रहे हैं।
विज्ञापन

मालरोड पूरी तरह से विंटर कार्निवल के रंग में रंग गया है। विंटर कार्निवल की धूम मनुरंगशाला के साथ ही मालरोड में भी देखने को मिल रही है। आइबेक्स चौक के समीप लगा तंबोला आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पर्यटक भी तंबोला का आनंद ले रहे हैं। इसके समीप ही टैक्सी स्टैंड में फूड कॉर्नर में लोगों की भीड़ जुट रही है।
विज्ञापन

स्थानीय लोग, विंटर कार्निवल में भाग लेने आए बाहरी राज्यों के सांस्कृतिक दल और पर्यटक फूड स्टॉल में सिड्डू, कचौरी, मोमो आदि का मजा ले रहे हैं। स्ट्रीट डांस में विभिन्न राज्यों की संस्कृति की झलक देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलाकार मालरोड में लोकनृत्य प्रस्तुत कर रहे हैं। इसके अलावा कुंजम होटल के सामने लगे मंच पर दिनभर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कलाकार यहां पर भी अपनी प्रस्तुतियां दे रहे हैं।

इसे देखने के लिए लोगों की अच्छी भीड़ जुट रही है। दिल्ली से आए पर्यटक सुभाशीष भट्टाचार्य ने बताया कि वह उचित समय पर यहां पहुंचे है। मालरोड में उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ लिया। सुदीप ने बताया कि यहां के स्थानीय पकवान लाजवाब हैं। उन्होंने परिवार के साथ फूड कॉर्नर में सिड्डू का स्वाद चखा।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed