{"_id":"690b7d90a85facc40f0e893d","slug":"tourists-also-enjoyed-the-snow-in-rohtang-kullu-news-c-89-1-ssml1012-160898-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: रोहतांग में भी सैलानियों ने लिया बर्फ का आनंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: रोहतांग में भी सैलानियों ने लिया बर्फ का आनंद
Wed, 05 Nov 2025 10:09 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 05 Nov 2025 10:09 PM IST
विज्ञापन
लाहौल के कोकसर में हुई ताजा बर्फबारी के बाद बर्फ के बीच मस्ती करते पर्यटक।-संवाद
पश्चिमी विक्षोव की सक्रियता से सुहावना हुआ मौसम
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। पर्यटन नगरी में मौसम सुहावना हो गया है। मनाली के प्रमुख पर्यटन स्थल रोहतांग दर्रा और अटल टनल में बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है।
बर्फबारी से पर्यटन कारोबार को गति मिलने की संभावना बढ़ गई है। बर्फबारी के बीच रोहतांग और अटल टनल में पर्यटक खूब झूमे। मनाली में भी हल्की बूंदाबांदी से ठंडक बढ़ गई है।
मनाली की ऊंची चोटियों में सुबह के समय बर्फबारी की रफ्तार तेज हो थी लेकिन दोपहर को मौसम खुलने से बर्फबारी रुक गई। रोहतांग दर्रे सहित राहनीनाला, मढ़ी, गुलाबा व अंजनी महादेव में बर्फ के फाहे गिरे। इससे मौसम सुहावना हो गया है। पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि बर्फबारी से पर्यटन कारोबार रफ्तार पकड़ेगा। कारोबारी गौतम ठाकुर और रोशन लाल ने कहा कि रोहतांग में बर्फ गिरना पर्यटन कारोबार के लिए शुभ संकेत है। डीएसपी केडी शर्मा ने कहा कि सुबह के समय बर्फबारी हुई है। संवाद