{"_id":"6a42652cad71ebccc0006645","slug":"tourist-numbers-have-now-started-to-decline-even-on-weekends-kullu-news-c-89-1-ssml1012-180167-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: वीकेंड पर भी अब घटने लगे सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: वीकेंड पर भी अब घटने लगे सैलानी
विज्ञापन
मनाली के समीप शाम के समय लगी पर्यटक वाहनों की लंबी कतारें।-संवाद
कुल्लू। जिला कुल्लू में पर्यटक अब धीरे-धीरे कम होने लगे हैं। पर्यटकों की संख्या में पिछले सप्ताह की तुलना में करीब 25 से 30 फीसदी तक कमी दर्ज की गई है। हालांकि पर्यटन सीजन आधिकारिक तौर पर 15 जुलाई तक माना जाता है, लेकिन मैदानी राज्यों में जुलाई से स्कूल-कॉलेज खुलने के साथ ही पर्यटकों की आमद कम होने लगी है।
वीकेंड के दौरान पार्वती घाटी के प्रमुख पर्यटन स्थलों कसोल और मणिकर्ण में पिछले सप्ताह जहां प्रतिदिन 1,200 से अधिक वाहनों की आवाजाही दर्ज की गई थी, वहीं इस सप्ताह यह संख्या घटकर करीब 800 रह गई है। पर्यटन नगरी मनाली के अलावा बंजार घाटी के तीर्थन और जिभी क्षेत्रों में भी पर्यटकों की भीड़ कम होने लगी है।
पर्यटन कारोबारी गौतम ठाकुर, मान सिंह, अमर सिंह, दलीप सिंह, ललित कुमार और प्रकाश ठाकुर ने बताया कि जुलाई शुरू होते ही पर्यटन सीजन ढलान पर आ जाता है। बरसात के मौसम की शुरुआत के साथ पर्यटकों की संख्या में स्वाभाविक रूप से कमी आने लगती है। उन्होंने बताया कि कसोल स्थित साडा बैरियर पर इस सप्ताह करीब 800 वाहनों की एंट्री दर्ज की गई, जबकि पिछले सप्ताह यह आंकड़ा 1,200 से अधिक था। संवाद