{"_id":"6a1b28c2f1a000607d0861c3","slug":"tourist-movement-was-low-on-weekends-kullu-news-c-89-1-ssml1014-177585-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: वीकेंड पर कम रही सैलानियों की आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: वीकेंड पर कम रही सैलानियों की आवाजाही
विज्ञापन
रोहतांग दर्रा पर शनिवार को लेगी पर्यटक वाहनों की लंबी कतारे।-संवाद
सोलंगनाला। पर्यटन नगरी मनाली में वीकेंड पर सैलानियों की आवाजाही सामान्य दिनों के मुकाबले कम रही। खासकर अटल टनल रोहतांग की ओर जाने वाले पर्यटक वाहनों और सैलानियों की संख्या में कमी देखने को मिली। पिछले कई वीकेंड में अटल टनल और आसपास के पर्यटन स्थलों पर भीड़ उमड़ रही थी। इस बार चहल-पहल अपेक्षाकृत कम रही।
स्थानीय पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि मौसम में बदलाव और कुछ क्षेत्रों में यातायात संबंधी चुनौतियों के कारण पर्यटकों की संख्या में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। अटल टनल, सोलंगनाला और सिस्सू की ओर पर्यटकों का आना-जाना जारी रहा, लेकिन पहले जैसी भीड़ देखने को नहीं मिली।
अटल टनल के साउथ और नॉर्थ पोर्टल पर भी वाहनों की कतारें अपेक्षाकृत छोटी रहीं। पर्यटन कारोबार अब आने वाले वीकेंड और छुट्टियों पर टिका हुआ है, जहां होटल, टैक्सी और अन्य पर्यटन व्यवसायों को सैलानियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। पर्यटन कारोबार उदय कुमार, रोहित महाजन, लुदर चंद ने कहा कि आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होगा। संवाद