{"_id":"5fee17198ebc3e3b8745e402","slug":"tourist-kullu-news-sml3563091127","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू-मनाली पहुंचे हजारों पर्यटक, छोटे-बड़े होटल पैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू-मनाली पहुंचे हजारों पर्यटक, छोटे-बड़े होटल पैक
विज्ञापन
रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। दिसंबर महीने के आखिरी सप्ताह में नववर्ष मनाने कुल्लू-मनाली में पर्यटकों का सैलाब उमड़ पड़ा है। जिला के सभी छोटे-बड़े होटल पैक हो गए हैं। मनाली में बंद पड़े होटल खुलने के बाद सैलानी कमरे तलाशते नजर आए। सैलानियों को होटल में कमरे नहीं मिले। कई पर्यटकों को कुल्लू की तरफ कमरों के लिए आना पड़ा। बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटक वाहनों ने दिसंबर महीने के अंतिम सप्ताह से रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। साढ़े 15 हजार पर्यटक वाहनों ने कुल्लू-मनाली दस्तक दी है।
वीरवार सुबह से ही मनाली की सड़कों में पर्यटक वाहनों की लंबी लाइन लगी रही और देर शाम तक सड़क में वाहन कछुआ गति से चलते रहे। ट्रैफिक जाम को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने पहली बार ड्रोन का सहारा लिया। हालांकि वाहनों की चाल धीमी रही। बेहतर व्यवस्था के चलते क्रिसमस पर लगने वाले जाम में सुधार नजर आया। शीत मरुस्थल लाहौल घाटी सहित जिला कुल्लू के पर्यटन नगरी मनाली, सोलंगनाला, फातरु, अंजनी महादेव, कोठी, हामटा, नग्गर, मणिकर्ण, कसोल व जीभी पर्यटन स्थल में भी पर्यटकों की रौनक अधिक देखने को मिली। मनाली के बड़े होटलों ने प्रशासन से अनुमति लेकर कोविड नियमों का पालन करते हुए सैलानियों के लिए नववर्ष का जश्न की व्यवस्था की। दिन भर पर्यटक अटल टनल को निहारने के बाद बर्फ की खेलों का आनंद लेते रहे। शाम को मनाली मालरोड पर्यटकों से भर गया। इसके साथ ही वीरवार को लगभग चार हजार से अधिक पर्यटक वाहन अटल टनल रोहतांग के आर-पार हुए। एसपी गौरव सिंह ने कहा कि नववर्ष के चलते मनाली के लिए 130 अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं। जो अटल टनल के साउथ पोर्टल तक ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखे हुए हैं।