फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   tourist

दस वर्षों में दोगुना बढ़ी मनाली में सैलानियों की तादाद

Sat, 05 Nov 2016 10:05 PM IST
कुल्लू/ मनाली
कुल्लू/ मनाली Updated Sat, 05 Nov 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
tourist
manali leh road - फोटो : अमर उजाला

विश्व विख्यात पर्यटन नगरी मनाली पहुंचने वाले पर्यटकों की तादाद दस वर्षों के मुकाबले दो गुणा बढ़ गई है। सैलानियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इसमें देशी व विदेशी पर्यटक शामिल है। टूरिज्म विभाग से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक 2007 में जहां मनाली में मात्र 15 लाख सैलानी घूमने मनाली पहुंचे। वहीं एक दशक बाद 2016 में सितंबर माह तक ही मनाली में 34 लाख भारतीय और दूसरे देशों से आए सैलानी यहां दस्तक दे चुके हैं। अक्तूबर में दशहरा तो नवंबर और दिसंबर में हनीमून कपल, बर्फबारी, क्रिसमस और न्यू ईयर मनाने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी मनाली पहुंचते हैं। जानकारों के अनुसार साल के अंत तक यह संख्या 45 से 50 लाख के आंकड़े को छू सकता है।

विज्ञापन


सैलानियों की आमद में आए इस उछाल को इंटरनेट के चलते आई सूचना क्रांति को बड़ी वजह माना जा रहा है। होटल व्यवसायियों ने अपनी वेबसाइट बनाई हैं। जिसमें रेट्स के अलावा होटल की फोटो और आसपास के स्थलों के विडियो भी अपलोड किए हैं। जिसके चलते लोग मनाली की ओर मुड़ रहे हैं। वहीं कश्मीर के बिगड़े हालात तथा बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग को शाहरूख, सलमान और अमिताभ बच्चन के आने से भी मनाली के पर्यटन को बढ़ावा मिला है। मनाली के टूरिज्म इंफार्मेशन अधिकारी रितेश का कहना है कि आने वाले वर्षों में यह आंकड़ा और बढ़ेगा। वहीं जिला पर्यटन अधिकारी रत्न गौतम का कहना है कि सैलानियों की बढ़ रही आमद को कैश करने को होम स्टे जैसी कई अन्य योजनाएं भी बनाई जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed