{"_id":"664e3e10e38c99c9e00e8e84","slug":"tourist-in-gramphu-lahaul-kullu-news-c-89-1-klu1001-123250-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: लाहौल के ग्रांफू में लगा सैलानियों का मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: लाहौल के ग्रांफू में लगा सैलानियों का मेला
Thu, 23 May 2024 12:18 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 23 May 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
लाहौल के स्नो प्वाइंट ग्राफू में उमड़ा सैलानियों की भीड़। संवाद
रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के ग्रांफू में इन दिनों सैलानियों का मेला लग रहा है। कोकसर से करीब पांच किलोमीटर दूर ग्रांफू सैलानियों के लिए स्नो प्वाइंट बना हुआ है। सैलानी यहां बर्फ के ऊपर खूब मस्ती कर रहे हैं। गौर रहे इससे पहले सैलानी अटल टनल रोहतांग होकर लाहौल के कोकसर में पहुंच रहे थे।
मई महीने में बढ़ रही गर्मी के बीच अब कोकसर में बर्फ पिघल चुकी है। ग्रांफू में अभी बर्फ है, ऐसे में सैलानी यहां बर्फ पर खूब मस्ती करने के लिए पहुंच रहे हैं। बुधवार को ग्रांफू में सैलानियों का मेला लगा रहा। सैकड़ों की संख्या में सैलानी पहले अटल टनल रोहतांग होकर कोकसर पहुंचे, फिर यहां से स्नो प्वाइंट ग्रांफू में दस्तक दी।
सैलानियों ने यह स्कीइंग, ट्यूब स्लाइडिंग, बंजी जम्पिंग, जोरबिंग बॉल, एटीवी राइडिंग और याक की सवारी का मजा लिया। गौर रहे कि पर्यटन सीजन के बीच भारी संख्या में पर्यटक लाहौल की वादियों में पहुंच रहा है। आने वाले दिनों में सैलानियों की संख्या में और अधिक इजाफा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
सैलानियों की उमड़ रही भीड़ को देखते हुए पर्यटन कारोबारियों को इस बार बेहतर कारोबार रहने की उम्मीद है। पर्यटन कारोबारी सुनील, अनिल और राजू ने कहा कि गर्मी की तपिश को दूर करने के लिए विभिन्न राज्यों से सैलानी पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। कोकसर के बाद अब पांच किलोमीटर दूर ग्रांफू पर्यटकों के लिए स्नो प्वाइंट बना हुआ है। बुधवार को भारी संख्या में पर्यटकों ने यहां पर मस्ती की।