फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tourist dies in Manikarna Choj

Kullu News: मणिकर्ण के चोज में पर्यटक की मौत

Wed, 18 Sep 2024 06:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 18 Sep 2024 06:47 AM IST
विज्ञापन
Tourist dies in Manikarna Choj
कुल्लू। जिला कुल्लू के पुलिस थाना मणिकर्ण के तहत चोज गांव में रुके पंजाब के एक पर्यटक की मौत हो गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात करीब 2ः30 बजे पुलिस थाना मणिकर्ण को सूचना मिली कि वरुण शर्मा (25) पुत्र अशोक शर्मा निवासी हाउस-5273 झुझार सिंह नगर, जिला रोपड़, पंजाब की अचानक तबीयत खराब गई। पुलिस ने युवक को उपचार के लिए जरी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कुल्लू अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

मृतक अपने छह दोस्तों के साथ चोज गांव में एक होम स्टे में ठहरा हुआ था। मृतक के दोस्तों के अनुसार वरुण की देर रात को अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। आशंका जताई रही है कि युवक की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। एसपी कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed