{"_id":"617588a46bfb9622f165b209","slug":"tourism-will-pick-up-speed-due-to-snowfall-kullu-news-sml388183576","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी से पर्यटन पकड़ेगा रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी से पर्यटन पकड़ेगा रफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली की ऊंची चोटियों व रोहतांग दर्रा में रविवार को ताजा हिमपात हुआ है। मनाली की ऊंची चोटी मकरवे, शिकरवे, सेवन सिस्टर पीक, मनाली पीक, लद्दाखी पीक, हनुमान टिब्बा, देउ टिब्बा, हामटा पास, शेतीधार, दशौहर लेक, ब्यास कुंड, भृगु लेक, मांगण कोट, मनाली पास, शलीण धार, हामटा पास, चंद्रखणी पास, काथी कुकड़ी पीक, फोजल शिरड़ पीक, मढ़ी, गुलाबा, धुंधी में ताजा हिमपात की सफेद चादर बिछ गई है। इससे मनाली की वादियां और भी खूबसूरत हो गई हैं।
ताजा बर्फ को देखकर मनाली के पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में देश-विदेश के सैलानी बर्फ का लुत्फ उठाने के लिए मनाली का रुख करेंगे। होटलों में भी ऑक्यूपेंसी बढ़ेगी। मनाली की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी व निचले क्षेत्रों में बारिश के बाद मौसम ठंडक भरा हो गया है। बारिश के चलते सैलानी दिनभर होटलों में ही दुबके रहे। लाहौल-स्पीति प्रशासन ने बर्फबारी व बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिले में पर्यटकों की आवाजाही रोकी है। इसके चलते सैलानी अटल टनल रोहतांग से आगे लाहौल के सिस्सू में बर्फ का नजारा नहीं देख पाए। हालांकि सैलानियों ने मनाली में मौसम के बदले हुए मिजाज का भरपूर आनंद उठाया। उधर, इस संबंध में होटलियर एसोसिएशन मनाली के पूर्व अध्यक्ष अनूप ठाकुुर ने कहा कि रोहतांग सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी दिवाली सीजन के लिए अच्छा संकेत है। जिस प्रकार से बर्फबारी हो रही है, उससे लग रहा है कि आने वाले दिनों में सैलानी पर्यटन नगरी मनाली का रुख करेंगे।