फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tourism business decreased due to promotion in social media

Kullu News: सोशल मीडिया में प्रचार से घट गया पर्यटन कारोबार

Sat, 03 Aug 2024 06:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 06:39 PM IST
विज्ञापन
Tourism business decreased due to promotion in social media
बरसात का असर
विज्ञापन

मनाली में होटलों की बुकिंग हो रही रद्द, करीब पांच फीसदी रह गई ऑक्यूपेंसी
बादल फटने के पुराने वीडियो डालकर किया जा रहा भ्रमित
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। बरसात में अमूमन पर्यटकों की संख्या घट जाती है लेकिन बादल फटने की घटना, सड़क अवरुद्ध होने और इनके नकारात्मक प्रचार से पर्यटन कारोबार को भारी नुकसान पहुंचा है। मनाली में एक महीने से सन्नाटा छाया हुआ है। होटलों की आक्यूपेंसी महज पांच प्रतिशत रह गई है। मौसम खुलने के बाद पर्यटन कारोबार में गति पकड़ने की उम्मीद है।
जुलाई शुरू होते ही मनाली में पर्यटकों की संख्या लगातार घटती गई। ऑक्यूपेंसी 20 प्रतिशत के लगभग रह गई थी लेकिन, अब बरसात के मौसम में सोशल मीडिया में नकारात्मक प्रचार से पर्यटकों ने अपनी बुकिंग रद्द करवा दी है। होटलों में कमरे अब मात्र पांच प्रतिशत ही बुक हैं। सड़क धंसने के कारण बिंदु ढांक में नेशनल हाईवे बंद हो गया है। लेफ्ट बैंक सड़क से मनाली का संपर्क बना हुआ है। पर्यटन कारोबारियों की माने तो सोशल मीडिया में बादल फटने की घटनाओं का गलत तरीके से प्रचार हो रहा है। पुराने और अन्य जगह के वीडियो अपलोड कर हिमाचल के बताए जा रहे हैं। इससे पर्यटक हिमाचल और उत्तराखंड का रुख नहीं कर रहे हैं। इससे पर्यटन कारोबार को भारी नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन

होटलियर एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने बताया कि ऑक्यूपेंसी महज पांच प्रतिशत ही रह गई है। बादल फटने से हिमाचल में कई जगह नुकसान हुआ है। सोशल मीडिया मे फेक पोस्ट डाली जा रही है। पुराने वीडियो अपलोड किए जा रहे हैं। इससे पर्यटन कारोबार को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल पर्यटन विकास निगम के उप महाप्रबंधक बीएस ओकटा ने बताया कि पर्यटन कारोबार नाममात्र चल रहा है। इस सप्ताह हुई बारिश के बाद पर्यटन कारोबार को और क्षति हुई है।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed