फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tourism business booms with the influx of guests

Kullu News: मेहमानों की भीड़ जुटने से चमका पर्यटन कारोबार

Thu, 01 Jan 2026 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 01 Jan 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Tourism business booms with the influx of guests
बंजार से लेकर मणिकर्ण, मनाली और लाहौल तक लगे पर्यटन को पंख
विज्ञापन

पर्यटन विकास निगम के होटलों में रही 80 फीसदी से अधिक ऑक्यूपेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले के पर्यटन स्थल सैलानियों की भीड़ से सराबोर हो गए। नए साल के जश्न के लिए जिभी, सोझा, तीर्थन, मणिकर्ण, कसोल, जरी, मनाली और लाहौल घाटी में करीब एक लाख पर्यटक पहुंचे।

सभी जगह होटलों और होमस्टे में ऑक्यूपेंसी 80 फीसदी से अधिक रही। सड़कों पर भारी वाहन दौड़ने से मुख्य पर्यटन स्थलों में वाहन रेंगते देखे गए।
क्रिसमस से लेकर नववर्ष तक इस बार पर्यटन कारोबार अच्छा रहा। पर्यटन निगम के साथ जिले के पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल उठे। कारोबारियों को क्रिसमस और न्यू ईयर की तरह विंटर सीजन में उछाल आने की उम्मीद है। कारोबारी राजेंद्र प्रकाश, ललित कुमार, मान सिंह, गौतम ठाकुर ने कहा कि क्रिसमस से लेकर नए साल तक पर्यटन को गति मिली है। बड़ी संख्या में सैलानी दिल्ली सहित मैदानी इलाकों की खराब वायु प्रदूषण से बचने के लिए कुल्लू-मनाली की साफ सुथरी हवा के बीच पहुंचे। उन्होंने कहा कि पर्यटकों की भीड़ के चलते शहरों से लेकर गांवों तक रात भर नए साल का जश्न मनाया गया। उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थलों में बर्फबारी न होने से सैलानियों में मायूसी देखने को मिली। पर्यटन विकास निगम के डीजीएम बीएस ओक्टा ने कहा कि पर्यटन निगम के होटलों की ऑक्यूपेंसी 80 फीसदी से अधिक रही। आने वाले दिनों में पर्यटन कारोबार और गति पकड़ेगा।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed