{"_id":"6fc5891224d1fb74eb5f982d5205d4f0","slug":"tourest-in-gulaba-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलाबा में बर्फ का आंनद ले रहे सैलानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलाबा में बर्फ का आंनद ले रहे सैलानी
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली
Updated Tue, 01 Dec 2015 09:50 PM IST
विज्ञापन
एनजीटी के आदेश के चलते 30 नवंबर के बाद रोहतांग पर पर्यटक वाहनों पर पाबंदी लग गई है। इसके चलते मंगलवार को सैलानियों ने गुलाबा में ही बर्फ का आनंद लिया। हिमांचल टैक्सी ऑपरेटर यूनियन मनाली के महासचिव मकरध्वज शर्मा ने बताया कि एनजीटी के आदेशानुसार तीस नवंबर के बाद पर्यटक वाहनों को रोहतांग जाने की अनुमति नहीं है। इसके बारे में वह पुन: एनजीटी का दरवाजा खटखटाएंगे और रोहतांग जाने की इजाजत मांगेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि फिलहाल गुलाबा में भी बहुत अधिक बर्फ है। सैलानी यहां पर ही बर्फ का आनंद ले रहे हैं। एसडीएम मनाली ज्योति राणा ने बताया कि एनजीटी के आदेशों की पूरी अनुपालना की जा रही है। एक दिसंबर से किसी भी पर्यटक वाहन को रोहतांग जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। केवल लाहौल जाने वाले वाहनों को ही रोहतांग जाने दिया जा रहा है।
विज्ञापन