फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   perants deciced the topic of tambacoo

तंबाकू का सेवन न करने का लिया फैसला

Tue, 31 May 2016 09:49 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Tue, 31 May 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन
perants deciced the topic of tambacoo
सिगरेट - फोटो : अमर उजाला

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पनगां में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पूरे क्षेत्र को तंबाकू मुक्त करने की मुहिम के तहत स्कूल प्रबंधन समिति की आम सभा की बैठक भी आयोजित हुई। बैठक में दो दर्जन गांवों के करीब सौ से अधिक सदस्यों ने तंबाकू का सेवन नहीं करने का फैसला लिया। स्कूल में विभिन्न सदनों के बीच तंबाकू निषेध दिवस पर प्रश्नोत्तरी और नारा लेखन प्रतियोगिता भी हुई। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन ने लैब तकनीशियन की एक टीम बुलाकर सभी बच्चों के खून की जांच भी करवाई। बैठक में स्कूल के प्रधानाचार्य हरि राम ठाकुर ने आम बैठक में स्कूल से संबंधित विभिन्न मुद्दे रखे।

विज्ञापन


विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों पर 15 मिनट की डॉक्यूमेंटरी दिखाई गई। प्रधानाचार्य ने आम सभा के समक्ष विद्यालय विकास योजना वर्ष 2016-17 की रूपरेखा रखी। उन्होंने कहा कि बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों को आपस में मिलकर एक समय सीमा के भीतर स्मार्ट लक्ष्य निर्धारण के लिए योजना और उपाय करने चाहिए। बैठक में विद्यार्थियों की उपस्थिति, स्वच्छता और स्वास्थ्य पर विचार विमर्श किया। प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अमरनाथ ठाकुर ने आम सभा से आय-व्यय वर्ष 2015-16 का अनुमोदन करवाया और स्कूल में चल रहे खाली पदों को भरने पर भी चर्चा हुई। सभी सदस्यों के समक्ष जमा दो और दसवीं की वार्षिक परीक्षा परिणाम का विश्लेषण किया। विशेष तौर पर स्काउट एंड गाइड के बच्चों की टीम की सोनिया, आदित्या, इनाक्षी, जीवना, पंकज, सौरभ, ज्ञानचंद और राहुल ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत की। कार्यक्रम में छात्रा नेहा, मीना, अमरावती, कौशल्या, हेमलता और महिमा ने भी मोर्चा संभाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed