{"_id":"69df7893504588e09b0cf8a3","slug":"took-blessings-after-seeing-the-deity-markandeya-kullu-news-c-89-1-ssml1012-173939-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: देवता मार्कंडेय के दर्शन कर लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: देवता मार्कंडेय के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
विज्ञापन
देवता मार्कंडेय पेड़चा के दर्शन को दूर-दूर से पहुंचे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। बैसाख संक्रांति के बाद देवी-देवताओं के मंदिरों में लोगों ने दर्शन देकर आशीर्वाद लिया। मार्कंडेय ऋषि पेड़चा के मंदिर में बैसाख संक्रांति को कुल्लू और मंडी के लोगों ने पहुंचकर देवता के दर्शन किए।
हर साल की तरह इस बार देवता मार्कंडेय ऋषि का देवरथ सरंडी मंदिर तक ढोल-नगाड़ों की थाप पर निकलता है। बंजार घाटी में तीन दिन तक बैशाख संक्रांति उत्सव मनाया जाता है। देवता के पास लोग अपने दुखों को लेकर पहुंचते और देवता से उनका निवारण करने की गुहार लगाते हैं। जिला देवी-देवता कारदार संघ के महासचिव एवं मार्कंडेय ऋषि पेड़चा के मुख्य कारकून टीसी महंत ने बताया कि बैसाख संक्रांति को हर साल देवता के दर्शन के लिए जिला कुल्लू के साथ मंडी और अन्य जिलों के लोग पहुंचते हैं।