फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Took a loan of 30 lakh to set up a unit; failed to pay the installments.

Kullu News: यूनिट लगाने के लिए लिया 30 लाख का ऋण, नहीं चुकाईं किस्तें

Sun, 18 Oct 2026 10:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Took a loan of 30 lakh to set up a unit; failed to pay the installments.
कुल्लू। स्टील फेब्रिकेशन यूनिट स्थापित करने के लिए हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम से 30 लाख रुपये का ऋण लेने के बाद यूनिट स्थापित नहीं करने का मामला सामने आया है। निगम के जिला प्रबंधक की शिकायत पर कुल्लू पुलिस ने युवती के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, निरमंड क्षेत्र की एक युवती ने आठ मई 2024 को अपने पिता के साथ निगम के आनी कार्यालय में उत्कर्ष ऋण योजना (हिम स्वावलंबन योजना) के तहत 30 लाख रुपये के ऋण के लिए आवेदन किया था। सात सितंबर 2024 को ऋण मंजूर हुआ। इसके बाद 21 अक्तूबर 2024 को 27 लाख रुपये और तीन लाख रुपये की अतिरिक्त राशि भुगतान की गई।
विज्ञापन

शिकायत के मुताबिक, ऋण की कुल राशि में 24 लाख रुपये राष्ट्रीय निगम की भागीदारी, तीन लाख रुपये आवेदक का अंशदान और तीन लाख रुपये प्रदेश निगम की भागीदारी शामिल थी। निगम के जिला प्रबंधक कमलजीत ने पुलिस को बताया कि युवती को मई 2025 से ऋण की किस्तें जमा करवानी थीं, लेकिन अब तक कोई किस्त जमा नहीं करवाई गई है। आठ जनवरी 2026 को निगम की टीम ने युवती और उसके पिता को सूचित करने के बाद निरमंड के कशौली गांव में प्रस्तावित यूनिट के स्थान का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि निरीक्षण के दौरान न तो युवती और उसके पिता मौके पर मिले और न ही वहां ऋण से खरीदे जाने वाले उपकरण स्थापित पाए गए। स्थानीय लोगों से पूछताछ में भी यूनिट स्थापित नहीं होने की जानकारी मिली। पुलिस ने 17 अक्तूबर को भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 318(3), 316(2) और 314 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। एसपी अभिषेक सेकर ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
....
पुलिस का पक्ष नाम सहित......
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed