फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tomato: There was a rush in the mandis, there was no control in the grocery

टमाटर : मंडियों में धड़ाम, परचून में नहीं लगी लगाम

Thu, 17 Aug 2023 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 17 Aug 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Tomato: There was a rush in the mandis, there was no control in the grocery
कुल्लू। मंडियों में टमाटर के रेट में भारी कमी आई है। दो सप्ताह में जिले की मंडियों में टमाटर के दाम करीब 75 फीसदी तक गिर गए हैं। भुंतर और बंदरोल में 150 से 175 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर अब 50 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।
विज्ञापन

बी ग्रेड के टमाटर को 20 रुपये प्रतिकिलो दाम मिल रहे हैं। आम लोग को अभी भी सब्जी की दुकानों में 100 रुपये प्रतिकिलो टमाटर मिल रहा है। इससे गृहणियों को महंगाई से राहत नहीं मिल रही है। दुकानों में न तो जिला प्रशासन की नजर है और न ही खाद्य आपूर्ति विभाग निरीक्षण कर रहा है।
विज्ञापन

दुकानदार टमाटर को मनमाने दाम पर बेच रहे हैं। सब्जी की दुकानों से मूल्य सूची भी गायब है। शहर में कहीं भी एक बराबर दाम नहीं हैं। हर दुकानों में टमाटर के दाम अलग-अलग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढालपुर में टमाटर 100 रुपये तो दूसरी जगह 120 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है। गृहिणी गीता देवी, सरिता, सुनीता शर्मा, जगदीश चंद तथा मनोहर लाल ने कहा कि सब्जी मंडियों में किसानों को टमाटर के दाम 20 से 50 रुपये प्रति किलो मिल रहे हैं। कहा कि दुकानों में टमाटर सहित सभी तरह के फल और सब्जियों के दामों की सूची नहीं लगी है।

जिला मुख्यालय में ऐसी मनमानी चल रही है। कहा कि इसको लेकर जिला प्रशासन के साथ संबंधित विभाग कुछ नहीं कर रहे हैं। कभी कभार निरीक्षण के नाम पर जुर्माना कर देते हैं, लेकिन बाद में सब्जियों के न तो दाम तय होते हैं और न ही मूल्य सूची लगाई जाती है। एपीएमसी कुल्लू की सचिव शगुन सूद ने कहा कि मंडियों में ए ग्रेड का टमाटर 50 और बी ग्रेड के टमाटर को 20 रुपये प्रतिकिलो दाम मिल रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed