{"_id":"68865e63ceb31e24f0095942","slug":"tomato-prices-rise-sold-at-rs-45-to-50-per-kg-in-bhuntar-kullu-news-c-89-1-ssml1012-153200-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: टमाटर के दामों में तेजी, भुंतर में 45 से 50 रुपये प्रतिकिलो बिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: टमाटर के दामों में तेजी, भुंतर में 45 से 50 रुपये प्रतिकिलो बिका
Sun, 27 Jul 2025 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 27 Jul 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
भुंतर सब्जी मंडी में सेब की क्रेटों को लेकर पहुंचे बागवान।-संवाद
मंडियों में भारी मात्रा में पहुंच रही टमाटर की खेप
स्थानीय टमाटर के दाम बढ़ने से मिलेगा फायदा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। एक दिन बाद खुली सब्जी मंडी भुंतर में टमाटर के दामों में तेजी आई है। सब्जी मंडी में स्थानीय टमाटर 45 से 50 रुपये प्रतिकिलो तक बिका। जुलाई के पहले सप्ताह में टमाटर 15 से 30 रुपये तक बिका था जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ा था।
अब टमाटर के दामों में तेजी आने से किसानों को फायदा मिलेगा। गौर रहे कि फल सीजन में सेब, नाशपाती की खेप सब्जी मंडियों में आ रही है। मणिकर्ण घाटी, खराहल और कुल्लू के निचले क्षेत्रों में लोगों ने टमाटर की फसल लगाई है।
टमाटर अब खेतों से निकलना शुरू हो गया है। हालांकि लगातार हो रही बारिश के चलते किसानों को टमाटर के खराब होने का डर सता रहा है। पंजाब में टमाटर की फसल अब निकल चुकी है। ऐसे में कुल्लू के टमाटर की मांग आने वाले दिनों में और अधिक बढ़ने का अनुमान है। किसान गुरदयाल सिंह और देव कुमार ने कहा कि बागवानी के साथ ही ग्रामीण खेतों में टमाटर से भी अच्छी आमदनी कर रहे हैं। लाल सोना नाम से मशहूर कुल्लू के टमाटर की खूब मांग रहती है। अब टमाटर के दामों में तेजी आई है। 20 किलो का एक क्रेट 900 से 1000 रुपये के बीच बिक रहा है। उन्होंने कहा कि टमाटर पर किसानों की मेहनत भी बहुत अधिक लगती है। स्प्रे के लिए दवाइयों का खर्चा भी काफी होता है। जब मंडियों में किसानों को दाम नहीं मिलते तो उन्हें निराशा का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
भुंतर सब्जी मंडी के आढ़ती मानस कुमार सूद ने कहा कि टमाटर के दामों में इजाफा हुआ है। किसान फसल को अच्छी तरह से तैयार होने के बाद ही मंडी में लाएं।
--