फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Told youngsters how to stay healthy through yoga

Kullu News: नौनिहालों को बताया योग से कैसे रहें निरोग

Tue, 19 Mar 2024 11:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Tue, 19 Mar 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Told youngsters how to stay healthy through yoga
आंगनबाड़ी केंद्र नरैणी में नौनिहालों को योगााभ्यास करवाती कार्यकर्ता
कुल्लू। जिले के आंगनबाड़ी केंद्र नरैणी में नौनिहालों को योग से निरोग रहना सिखाया। खेल विभाग कुल्लू ने आंगनबाड़ी केंद्र नरैणी में पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें युवा स्वयंसेवी साहिल कुमार विशेष तौर पर उपस्थित रहे। आंगनबाड़ी केंद्र में मंगलवार को नौनिहालों को योगाभ्यास करवाया।
विज्ञापन

उन्हें योग की विभिन्न विधाएं सिखाई गईं। किस विधा के उपयोग से कौन-सी बीमारी ठीक होती है, इसके बारे में भी बताया। नौनिहालों को नृत्य और नाटक की गतिविधियां भी सिखाई गईं। आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता ऊषा किरण ने कहा कि केंद्र में छोटे बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नौनिहालों को खेल-खेल में शिक्षित किया जा रहा है। इसके अलावा नौनिहालों को केंंद्र में पौष्टिक आहार उपलब्ध करवाया जा रहा है, जो उनके शारीरिक विकास के लिए आवश्यक है। इस दौरान आंगनबाड़ी सहायिका पिंगला देवी आदि उपस्थित रहे। युवा स्वयंसेवी साहिल कुमार ने कहा कि खेल विभाग की ओर से पोषण पखवाड़ा के तहत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में जागरूकता कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं। आंगनबाड़ी केेंद्र नरैणी में भी नौनिहालों को योग विधाएं सिखाई गईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed