{"_id":"6a08aee6ebe4d59d160dd22a","slug":"today-22397-voters-will-decide-the-fate-of-101-candidates-kullu-news-c-89-1-ssml1012-176541-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: आज 22,397 वोटर करेंगे 101 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: आज 22,397 वोटर करेंगे 101 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में पांच नगर निकाय का मतदान 17 मई को सुबह सात बजे से शुरू होगा। जिला प्रशासन की ओर से चुनाव प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग चंद्र शर्मा ने बताया कि जिला कुल्लू के अंतर्गत नगर परिषद कुल्लू, नगर परिषद मनाली, नगर पंचायत भुंतर, नगर पंचायत बंजार सहित नगर पंचायत निरमंड में मतदान करवाया जाएगा, जिसमें 39 वार्डों के 44 मतदान केंद्रों में 101 उम्मीदवारों के लिए मतदान होगा। मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे से सायं 3 बजे तक इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के माध्यम से होगी। मतदान समाप्ति के उपरांत मतगणना और देर शाम तक परिणाम घोषित किए जाएंगे। मतदान प्रक्रिया को पूरा करने के लिए 176 कर्मचारियों और 88 सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। सभी मतदान दल अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच चुके हैं और मतदान के लिए आवश्यक तैयारियां भी लगभग पूरी कर दी हैं। कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल, सेक्टर अधिकारियों और ड्यूटी मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। मतदाताओं की सुविधा के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। सभी मतदान कर्मियों को चुनाव संबंधी दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी कुल्लू ने जिले के सभी मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा अपने मताधिकार का निर्भीक होकर प्रयोग करने की अपील की है। उन्होंने आमजन से चुनाव प्रक्रिया के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने और प्रशासन को सहयोग प्रदान करने का भी आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न करने अथवा कानून व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
22,397 वोटर करेंगे मतदान
नगर निकाय चुनाव के कुल्लू, भुंतर, मनाली और बंजार के 33 वार्डों के लिए मतदान होगा। इसमें भाजपा और कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों के साथ निर्दलीय प्रत्याशियों ने चुनाव को रोचक बना दिया है। नगर परिषद मनाली के सात वार्डों में 4,085 वोटर, कुल्लू नगर परिषद के 11 वार्डों में 12,674, भुंतर नगर पंचायत के सात वार्डों में 3,412 मतदाता और नगर पंचायत बंजार में 818 वोटर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।