फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   To prevent apples from turning black, gardeners are busy plucking them.

Kullu News: सेब काला न पड़े, तुड़ान में जुटे बागवान

Sun, 08 Sep 2024 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
To prevent apples from turning black, gardeners are busy plucking them.
कुल्लू। जिले में सेब सीजन चरम पर है। मंडियों में सेब की करीब 250 से 300 जीपें प्रतिदिन आ रही हैं। अब तक मंडियों में करीब आठ लाख सेब बॉक्स पहुंच चुके हैं। 20 सितंबर तक मंडियों में इसी तरह से खेप आएगी।
विज्ञापन

उसके बाद सेब की आमद कम होने के आसार हैं। छोटे पौधों वाले बगीचे अब खाली नजर आने लगे हैं। 15 अगस्त के बाद लगातार बारिश हो रही है। इससे बगीचों में सेब में रंग भी आ रहा है। अधिक बारिश के चलते सेब कहीं काला न पड़ जाए, इसलिए बागवान तुड़ान कर मंडियों में पहुंचा रहे हैं। भुंतर सब्जी मंडी में 50 से अधिक जीपों में सेब पहुंच रहा है। सब्जी मंडी बंदरोल में 100 से 150 जीपाें में सेब आ रहा है। पतलीकूहल सब्जी मंडी में 100 जीपों में सेब आ रहा है। सब्जी मंडी शाट में भी सेब आ रहा है। सेब के दामों में गिरावट भी दर्ज की जा रही है। मंडियों में रविवार को सेब 70 रुपये प्रतिकिलो तक बिका।
विज्ञापन

बागवान डोले राम, केहर सिंह और डेहरू राम ने कहा कि बंदरोल सब्जी मंडी सेब के लिए सबसे बड़ी मंडी बनकर उभरी है। यहां पर बागवानों को हर साल बेहतर दाम मिल रहे हैं। इस कारण अब बागवान आजादपुर मंडी के बजाय यहां सेब बेचने को तरजीह दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंडियों में बागवानों को सेब भेजने का फायदा यह होता है कि उन्हें पैसों का तुरंत भुगतान होता है। फल एवं सब्जी उत्पादक संगठन सदर कुल्लू के अध्यक्ष लाल चंद ठाकुर ने कहा कि बागवान सेब को तैयार करके ही मंडी में बेचें, जिससे बेहतर दाम मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



....
मंडी में रॉयल सेब रविवार को 70 रुपये प्रतिकिलो तक बिका। बंदरोल सब्जी मंडी में प्रतिदिन 100 से अधिक जीपों में सेब आ रहा है। बागवानों का अच्छी क्वालिटी का सेब बेहतर दामों में बिक रहा है।
-नारायण ठाकुर, अध्यक्ष, आढ़ती यूनियन, सब्जी मंडी बंदराेल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed