फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   tips to congress worker

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स

Thu, 15 Oct 2015 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Thu, 15 Oct 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
tips to congress worker

लारजी में बंजार कांग्रेस की बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार बताए कि चुनावों के दौरान भारत के हर नागरिक के खाते में 15 लाख रुपये पहुंचाने के वायदे का क्या हुआ?

विज्ञापन


 पंचायत चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ता कमर कस लें ताकि आने वाले पंचायत चुनावों में बंजार विस क्षेत्र सहित समूचे हिमाचल प्रदेश में अधिक से अधिक कांग्रेस समर्थित जनप्रतिनिधि चुनकर आएं। कांग्रेस हमेशा गरीब और पिछड़ा वर्ग के लोगों की आवाज बुलंद करती है। तीन वर्षों में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कुशल नेतृत्व में हुए विकास को आधार बनाकर कार्यकर्ता पंचायत चुनावों में उतरें। केंद्र की भाजपा सरकार की विफ लताओं को जनता के बीच लेकर जाएं। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनावों में तालमेल के साथ उम्मीदवार चुनाव में उतारें ताकि कांग्रेस पार्टी को नुकसान न हो। कर्ण सिंह के मंत्री बनने से कुल्लू कांग्रेस एकजुट हुई है।
विज्ञापन


कुल्लू के चारों विस क्षेत्रों में विकास की गति भी बढ़ेगी। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर, बंजार ब्लॉक के अध्यक्ष जय बिहारी लाल, पस बंजार अध्यक्ष प्रभा पालसरा, उपाध्यक्ष किशन ठाकुर, महासचिव टीसी महंत, मोतीराम पालसरा, मंडी युकां अध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह, पीसीसी सदस्य राम सिंह मियां, बंजार युकां उपाध्यक्ष मोहर सिंह ठाकुर, लारजी पंचायत उपप्रधान हेमराज शर्मा, देवी सिंह पाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed