Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tindi in volleyball and Triloknath School in Kho-Kho stood first.

Kullu News: वॉलीबाल में तिंदी और खो-खो में त्रिलोकनाथ स्कूल प्रथम स्थान पर

Wed, 01 Oct 2025 06:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 01 Oct 2025 06:33 AM IST
विज्ञापन
Tindi in volleyball and Triloknath School in Kho-Kho stood first.
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। उदयपुर में आयोजित छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन उपमंडलाधिकारी अलिशा चौहान ने किया। जिला स्कूली क्रीड़ा संघ लाहौल-स्पीति की ओर से आयोजित 53वीं खेलकूद प्रतियोगिता में जिला भर की छात्राओं ने दम दिखाया।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता के अंतिम कबड्डी मुकाबले में मडग्रां स्कूल की छात्राओं ने तिंदी को हराकर जीत दर्ज की। वाॅलीबाल में तिंदी ने मडग्रां को हराकर प्रतियोगिता अपने नाम की। खो-खो में त्रिलोकनाथ स्कूल की छात्राओं ने शकोली को पराजित कर अंतिम मुकाबला अपने नाम किया।
विज्ञापन

मार्च पास्ट में शकोली स्कूल ने पहला स्थान हासिल किया। योग में तिंदी ने पहला और जाहलमा ने दूसरा, टेबल टेनिस में गोंधला विजेता रहा जबकि मयाड़ वैली उपविजेता, चेस में केलांग स्कूल ने बाजी मारी और मयाड़ वैली रनरअप रहे। विजेताओं को उपमंडलाधिकारी ने सम्मानित किया। प्रतियोगिता में लाहौल-स्पीति की 181 छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एथलीट मुकाबले में 100 मीटर दौड़ में संध्या प्रथम, दीया दूसरे और विद्या ज्योति तीसरे स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में संध्या प्रथम, सुहानी दूसरे और दीया तीसरे स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ में किरन, शवनम, पुष्पा पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। मडग्रां स्कूल की सुहानी को बेस्ट एथलीट के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। गोला फेंक में आशा, आकांशा और शबनम, लंबी कूद में सुहानी, निवेदिता और तनीषा, ऊंची कूद में सुहानी, शिल्पा, राखी, डिस्कस थ्रो में तमन्ना, खुशबू, कनक, जैवलियन थ्रो में तमन्ना, मुस्कान और महक को क्रमशः, प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed