{"_id":"57b9e26e4f1c1bf53ed4ef8f","slug":"thrteen-hours-road-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 घंटे तक भूखे प्यासे फंसे रहे हजारों लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 घंटे तक भूखे प्यासे फंसे रहे हजारों लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Sun, 21 Aug 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली-लेह मार्ग पर मढ़ी के छह मोड़ के पास हुए भारी भूस्खलन से 13 घंटे तक यातायात बंद रहा। रविवार सुबह करीब तीन बजे से मार्ग बंद होने के कारण दोनों ओर करीब एक हजार वाहन 13 घंटे तक फंसे रहे। इसमें एचआरटीसी की आधा दर्जन बसें भी शामिल रही। बारिश से छह मोड़ के पास पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानों के आने के बाद यातायात बंद होने कारण लोगों को भूखे प्यासे ही रहना पड़ा है। इसमें करीब दो से ढाई सौ वाहन देशी-विदेशी सैलानियों के अलावा सेना की गाड़ियां भी थी।
विज्ञापन
सड़क पर विशालकाय पत्थर आने के बाद बीआरओ ने कड़ी मशक्कत कर शाम करीब चार बजे सड़क को यातायात के लिए बहाल किया। इस दौरान यहां फंसे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। आसपास खाने-पीने की व्यवस्था न होने से लोगों को भूखे ही दिन गुजारना पड़ा है। कुल्लू-मनाली से केलांग गए अविनाश, राजेश, अनिल कुमार, अमित, शशि कुमार, सुनील, संजय कुमार, राम लाल तथा चालक देव राज, राजू व खेम राज ने कहा कि वह तड़के कुल्लू बस अड्डा से केलांग के लिए निकले थे। मढ़ी के साथ लगते छह मोड़ के पास बारिश से हुए भारी भूस्खलन से वह सुबह से शाम चार बजे तक फंसे रहे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि छह मोड़ के पास दोनों ओर से वाहनों की लंबी-लंबी कतारे लगी रही। कहा कि सड़क के अवरुद्ध होने से बच्चें, महिलाओं के साथ देशी-विदेशी सैलानी व सेना के वाहन शामिल थे। उधर, बीआरओ के कमांडर केपी राजेंद्र ने कहा कि बारिश के कारण हुए भारी भूस्खलन से पहाड़ी से विशालकाय चट्टाने सड़क पर आ गई थी। उन्होंने कहा कि कड़ी मशक्कत के बाद बीआरओ ने मशीनरी के साथ सड़क को बहाल किया।
विज्ञापन