Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Throwing ashes to ward off evil forces

Kullu News: राख फेंककर दूर भगाईं बुरी शक्तियां

Thu, 15 Jan 2026 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 15 Jan 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Throwing ashes to ward off evil forces
बंजार के पलदी घाटी में फागली उत्सव के दौरान मुखौटा पहनकर नृत्य करते देवलू।-देवलू
पीणी में मनाई गई छार दियाली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पार्वती घाटी के तलपीणी गांव में वीरवार को राख फेंककर बुरी शक्तियों को दूर भगाया गया। पीणी में छार दियाली में देव परंपराओं का निर्वहन हुआ। इसके साथ ही ग्रामीणों ने स्थानीय देवता से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

छार दियाली की परंपराओं का सिलसिला बुधवार शाम को हो गया था। वीरवार सुबह 8 बजे के बाद तलपीणी स्थित मंदिर में श्रद्धालु जुटना शुरू हो गए। इसके बाद मंदिर से कुछ दूरी पर जाकर स्वांग रचाया गया। इसके साथ ही अश्लील जुमले भी बोले गए। गौर रहे कि कुल्लू घाटी में होने वाली दियाली, सदियाला और गनेड़ पर्व में अश्लील जुमले बाेलने का प्रचलन है। इसके बाद राख फेंककर बुरी शक्तियों को दूर भगाया गया। स्थानीय निवासी दिनेश कुमार और देव कुमार ने कहा कि छार दियाली में आए मेहमानों की खूब खातिरदारी की गई। लोगों में खुशी का माहौल देखने को मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed