फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Three-storey house burnt in Phanauti village

फनौटी गांव में तीन मंजिला मकान जला

Fri, 20 May 2022 09:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
Three-storey house burnt in Phanauti village
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। जिला कुल्लू के बाह्य सराज के फनौटी गांव में तीन मंजिला मकान जलकर राख हो गया है। इसमें चार कमरे थे। ग्रामीणों ने चार घंटे के बाद आग पर काबू पाया और गांव के अन्य मकानों को जलने से बचाया। हालांकि आग बुझाने के लिए अग्निशमन विभाग भी पहुंचा, लेकिन तब तक ग्रामीणों ने आग पर पूरी तरह से काबू पाया लिया था।

आग की घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। मकान में रखी लहसुन व जौ की सफल भी जल गई है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे फनौटी गांव में काष्ठकुणी शैली के तीन मंजिला मकान में आग लग गई। दिनदहाड़े लगी आग से गांव में अफरातफरा मच गई। मकान मालिक खेम राज ने कहा कि आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया। उन्होंने कहा कि आग को बुझाने के लिए पूरे गांव के लोगों ने भरपूर कोशिश की, लेकिन तेज हवाएं चलने से आग और भी तेजी से फैल गई और देखते ही देखते मकान राख के ढेर में तब्दील हो गया। उन्होंने कहा कि मकान में कोई नहीं रहता था। इसे पशुचारा व फसलों को रखने के लिए इस्तेमाल किया जाता था। मकान में लहसुन और जौ की फसल को रखा गया था। वार्ड सदस्य सोहन लाल ने कहा कि आग की सूचना प्रशासन को दे दी है। उन्होंने प्रशासन व सरकार से नुकसान का उचित मुआवजा देने की मांग की है। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि पीड़ित परिवार को नियमावली के तहत राहत मदद दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed