फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Three people suspected to be involved in the murder, two accused stayed in the homestay of an elderly couple

Kullu News: हत्या में तीन लोगों के शामिल होने की आशंका, बुजुर्ग दंपती के होमस्टे में ही रुके थे दो आरोपी

Thu, 09 Jan 2025 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 09 Jan 2025 10:12 PM IST
विज्ञापन
Three people suspected to be involved in the murder, two accused stayed in the homestay of an elderly couple
एक अन्य के पहले से रुके होने की बात आ रही सामने, अभी नहीं लगा हत्या आरोपियों का सुराग
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में भी दिखे तीन संदिग्ध, घटना के समय एक्टिव मोबाइल नंबरों को खंगालेगी पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पार्वती घाटी के रशोल गांव के पास बुजुर्ग महिला की हत्या और उनके पति को जान से मारने की कोशिश करने वाले आरोपियों का अभी सुराग नहीं लग पाया है। क्षेत्र में वारदात के समय किसके फोन नंबर एक्टिव थे, पुलिस उसका भी पता लगा रही है।
पुलिस ने बुजुर्ग महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज भेजा है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला की हत्या और उनके पति को जान से मारने वाले लोगों की संख्या दो से तीन है। इनमें दो लोग छह जनवरी से बुजुर्ग दंपती के ही होमस्टे में रुके थे। एक अन्य व्यक्ति के पहले से यहां रुके होने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन

इसी रास्ते में पड़ने वाले छलाल गांव के लगे सीसीटीपी कैमरे में आठ जनवरी को सुबह के समय तीन लोग कैद हुए हैं। ये वारदात वाली जगह की तरफ से आते हुए देखे जा रहे हैं। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि घटना के समय यहां कितने मोबाइल नंबर एक्टिव थे। इसकी डिटेल निकाली जा रही है। उधर, घायल बुजुर्ग की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। पुलिस बुजुर्ग के जल्द ठीक होने का इंतजार कर रही है, जिससे उनसे वारदात के बारे में कुछ अहम सबूत मिल सके। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुल्लू संजीव चौहान ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed