फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Three panchayats are cut off from communication, there is no way left for commuting

Kullu News: तीन पंचायतों का संपर्क कटा, आने-जाने के लिए नहीं बचा रास्ता

Fri, 15 Aug 2025 06:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 15 Aug 2025 06:30 AM IST
विज्ञापन
Three panchayats are cut off from communication, there is no way left for commuting
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार के बठाहड़ में बादल फटने के बाद लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बंजार-बठाहड़ कैंची के समीप 100 मीटर सड़क बह गई है। सड़क बह जाने से ग्राम पंचायत तुंग, शिल्ही और मशिहार का संपर्क बंजार मुख्यालय से कट गया है। लोगों के पास अब बंजार आने का कोई विकल्प नहीं बचा है। इसके साथ ही बंजार-बठाहड़ सड़क में भी जगह-जगह भूस्खलन हुआ है।
विज्ञापन

बठाहड़ में बादल फटने के बाद अब तबाही की तस्वीरें सामने आने लगी हैं। बठाहड़ में जिन मकानों में बाढ़ का पानी घुसा था, वहां अब मलबा ही मलबा नजर आ रहा है। बादल फटने से बठाहड़ में आठ मकानों को भारी क्षति पहुुंची है जबकि तीन मकानों को आंशिक रूप से नुकसान हुआ है। गोशाला और घराट भी इसकी चपेट में आए। पांच पुल बहने के बाद अब लोगों के पास फलाचन खड्ड आर-पार जाने के लिए कोई रास्ता नहीं है। ऐसे में लोगों ने लकड़ी के सहारे फलाचन खड्ड को आर-पार किया। वीरवार दोपहर बाद से बारिश का सिलसिला बंजार में जारी है। जान जोखिम में डालकर लोग फलाचन खड्ड को पार करने को मजबूर हैं। वहीं दूसरी ओर बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने भी वीरवार को बादल फटने से प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और लोगों से बातचीत की।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों के अनुसार बादल फटने से बाद जो सैलाब आया वह डरा देने वाला था। फलाचन खड्ड को देखकर अभी भी डर सता रहा है। बरहाल बंजार के बठाहड़ में बादल फटने की घटना के बाद लोग सहमे हुए हैं। तीर्थन खड्ड में बादल फटने के कारण आई बाढ़ से आधा दर्जन ट्राउट फार्म को नुकसान पहुंचा है। जिस कारण मछली पालकों को लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। वरिष्ठ मत्स्य अधिकारी डीसी आर्य ने बताया विभाग हाल ही में आई बाढ़ से हुई क्षति का आकलन करेगा और रिपोर्ट सरकार को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



बंद सड़क को बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। गुशैणी कैंची मोड़ व आसपास का निरीक्षण किया गया है। अगर किसी को राहत की जरूरत होगी तो उन्हें प्रदान की जाएगी।
-पंकज शर्मा एसडीएम, बंजार,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed