{"_id":"61d08c22aa1f2204f9524934","slug":"three-more-arrested-from-vicious-mandi-in-mangalsutra-theft-case-kullu-news-sml3953871191","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगलसूत्र चोरी मामले में तीन शातिर मंडी से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगलसूत्र चोरी मामले में तीन शातिर मंडी से गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। पुलिस ने भुंतर के डाबरी में दिनदहाडे़ घर से 75 हजार रुपये और मंगलसूत्र चोरी के मामले में मुख्य व्यक्ति से पूछताछ के बाद तीन अन्य आरोपियों को मंडी से गिरफ्तार किया। पुलिस ने 1.61 लाख का चोरी किया मंगलसूत्र भी बरामद कर लिया है।
शुक्रवार को भुंतर पुलिस शातिरों की तलाश में मंडी गई थी। यहां से चोरी के तीन अन्य आरोपियों को पकड़ा है। शातिरों ने पिछले वर्ष 22 नवंबर को चोरी की थी। मुख्य आरोपी रामशरण उर्फ यशगौड़ निवासी चौकी डोभी, डाकघर पूईद, कुल्लू को न्यायालय ने 14 दिन न्यायिक हिरासत पर भेजा है।
इसके अलावा मंडी से पकड़े तीन अन्य आरोपियों की पहचान ऋषि निवासी नागचला तहसील बल्ह जिला मंडी, आशीष कश्यप निवासी पैलैस कॉलोनी मंडी और अभिमन्यी पाहवा निवासी रामनगर मंडी के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि मुख्य आरोपी को 14 दिन के न्यायिक हिरासत रिमांड पर भेजा गया है। अन्य के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया पिछले महीने एक चोरी के केस में भुंतर पुलिस ने 4 लाख 51 हजार 681 की कीमत का सामान रिकवर किया। इसके बाद साइलेंसर चोरी गिरोह को दिल्ली से पकड़ा गया।